&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में एक ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से 2 किलो 600 ग्राम चांदी और 18 हजार रुपये नगद भी बरामद किए हैं.
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
अजीतगढ़ में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी. डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता के नेतृत्व में थानाधिकारी रिया चौधरी की टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की. सघन जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में उनकी पहचान धौलपुर निवासी सुरजीत और दिल्ली निवासी अखिलेश के रूप में हुई. आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिसके दौरान उनसे चोरी किया गया सामान बरामद हुआ.
बरामद हुआ सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सामानों को बरामद कर लिया है. जिनमें 2 किलो 600 ग्राम चांदी, 18 हजार रुपये नगद,लूट में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार आदि.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि और भी मामलों का खुलासा हो सके. इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों और लोगों ने राहत की सांस ली है.
पढें सीकर की एक और खबर...
रींगस में बोरिंग के गड्ढे में दबने से मजदूर की मौत
सीकर जिले के रींगस कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बोरिंग के गड्ढे में मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई. यह घटना वार्ड संख्या 7 की बेनीवालों की ढाणी में हुई, जहां मोहनलाल नामक मजदूर बोरिंग की मरम्मत कर रहा था.
धरने पर बैठे परिजन, की मुआवजे की मांग
इस दुखद घटना के बाद, मोहनलाल के परिजन और गांव के लोग उप जिला अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए और धरने पर बैठ गए. उनकी मुख्य मांग है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और इसके लिए जिम्मेदार बोरिंग मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
उन्होंने आरोप लगाया कि काम के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे धरना जारी रखेंगे.
इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. यह घटना एक बार फिर कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर करती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!