&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जयपुर के आमेर इलाके में नगर निगम प्रशासन की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है. सोमवार को हुई एक घटना में तेज बहाव वाले बरसाती नाले में एक स्कॉर्पियो कार बह गई. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
लोगों की मदद से टला हादसा
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब कार नाले से गुजर रही थी और बारिश के कारण पानी का बहाव अचानक तेज हो गया. बहाव इतना तेज था कि स्कॉर्पियो कार संतुलन खोकर नाले में गिर गई.वहीं कार सवार लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिसके बाद जेसीबी की मदद से नाले में फंसी गाड़ी को बाहर निकाला गया.
प्रशासन की लापरवाही से लोगों में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है. मानसून के शुरुआत से ही इस नाले में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा. यह नाई की थड़ी से जयसिंहपुरा खोर को जोड़ने वाला एकमात्र मुख्य मार्ग है.ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग केवल झूठे आश्वासन देकर चुप बैठ जाता है.
सड़क पर आंदोलन
इन लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस नाले पर पक्का पुल या कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे. आज स्थानीय लोग निगम मुख्यालय जाकर कमिश्नर को इस समस्या से अवगत कराएंगे और स्थायी समाधान की मांग करेंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!