&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Deedwana Mela News: राजस्थान के डीडवाना जिले के परबतसर में आयोजित प्रसिद्ध वीर तेजा पशु मेले में अब तक कुल 134 पशुओं की आमद दर्ज की गई है. इनमें 131 गौवंश और 3 भैंसवंश शामिल हैं. गुरुवार को 113 तथा बुधवार को 21 पशु पहुंचे। हालांकि, इस बार ऊंट और अश्ववंश की अभी तक कोई एंट्री नहीं हुई है, जिससे आयोजक इन वर्गों के प्रतिभागियों के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
ग्रामीण अंचलों की कृषि व पशुपालन आधारित जीवनशैली की झलक प्रस्तुत करता यह मेला केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी पशुपालकों को आकर्षित करता है. विशेष रूप से नागौरी नस्ल के बैल इस मेले की शान होते हैं. अपनी ताकत, सुंदरता और उपयोगिता के कारण ये किसान वर्ग में खास लोकप्रिय हैं.
मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपखंड अधिकारी रामकुमार टाड़ा मेला स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने मेला अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. उमेश कुमार (बीवीएचओ), चौकी इंचार्ज डॉ. पुरुषोत्तम पुरोहित और डॉ. प्रभु कुमावत के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुशालाओं, पेयजल व्यवस्था, पशुओं के चारे, सफाई, चिकित्सकीय सुविधाओं और पशुपालकों के ठहरने की जगहों का गहन अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी पशुपालक को असुविधा का सामना न करना पड़े.
यह मेला न केवल पशु व्यापार का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का भी प्रतीक है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!