Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायतीराज और नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर बड़ा सवाल उठाया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायतीराज और नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर बड़ा सवाल उठाया है. अशोक गहलोत ने प्रदेश में होने वाले पंचायतीराज और नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर X पर लिखा- डेढ़ साल बनाम पांच साल की बात करने वाली भाजपा सरकार की ऐसी दुर्गति हो रही है कि वह पंचायतीराज और नगरीय निकायों के चुनाव तक नहीं करवा पा रही है.
पूर्व CM गहलोत ने आगे लिखा कि संविधान के अनुच्छेद 243-ई में स्पष्ट लिखा है कि पंचायतीराज के चुनाव हर 5 वर्ष में करवाए जाएंगे. इसी तरह गोवा सरकार बनाम फौजिया इम्तियाज़ शेख तथा अन्य केस व पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग बनाम पंजाब सरकार केस के फैसलों में सुप्रीम कोर्ट का आदेश है.
हर पांच साल में पंचायतीराज के चुनाव करवाए जाएं. राजस्थान की भाजपा सरकार हार के डर से सभी संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है. अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर पंचायतीराज और नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत बोले- पिछले 2 सालों में ऐसा माहौल रहा है, जिससे शासन में बहुत बांधा आई है. INDI गठबंधन वहां(बिहार) जैसे ही पहुंचा तभी प्रधानमंत्री मोदी ने वहां 5-6 रैलियां निकाली.
जो सर्वेक्षण और प्रतिक्रिया आ रही हैं, उससे लगता है कि अंदर ही अंदर दुखी लोगों का दर्द बाहर निकलकर आ रहा है और माहौल INDI गठबंधन के पक्ष में बन रहा है. देश में जो हालात बने हैं, वे लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Jaipur News और पाएंRajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!