Rajasthan News: राजस्थान एटीएस के “ऑपरेशन स्क्वायर पिरामिड” में एफसीआई में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले 33 लोग गिरफ्तार हुए. गिरोह भूतपूर्व सैनिकों के नाम पर नकली पहचान पत्र बनाकर गैर-सैनिकों को गार्ड की नौकरी दिलाता था. एटीएस की जांच अब भी जारी है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur ATS Action: राजधानी जयपुर में राजस्थान एटीएस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी ठेकों पर नौकरी हासिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में चल रहे “ऑपरेशन स्क्वायर पिरामिड” के तहत अब तक कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
क्या बोले एटीएस आईजी?
एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि कुछ प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों ने फर्जी तरीके से लोगों को एफसीआई के गोदामों और डिपो में सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त किया था. इन एजेंसियों ने भूतपूर्व सैनिकों के नाम पर नकली दस्तावेज तैयार करवाए थे.
पूर्व सैनिकों को 90 फीसदी कोटा
कानून के अनुसार, केंद्र सरकार ने सरकारी संस्थानों में पूर्व सैनिकों को 90 प्रतिशत कोटा देने का प्रावधान किया है. इसी नियम का गलत फायदा उठाते हुए संगठित गिरोह ने असली सैनिकों के पहचान पत्र, पेंशन पीपीओ, कैंटीन कार्ड और डिस्चार्ज सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की जालसाजी कराई.
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिलवाई नौकरी
एटीएस की जांच में सामने आया कि इन नकली दस्तावेजों के आधार पर गैर-सैनिकों को एफसीआई में सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाई गई. बदले में गिरोह हर नियुक्त व्यक्ति से नियमित कमीशन वसूलता था.
29 लोगों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
एटीएस ने इस मामले में पहले ही 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. जांच के दौरान अब चार और लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ जारी है और एटीएस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फर्जीवाड़े से जुड़े और नामों का खुलासा हो सकता है. आईजी विकास कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक फर्जी दस्तावेजों का पूरा नेटवर्क खत्म नहीं हो जाता. उन्होंने साफ कहा कि सरकारी नौकरियों में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!