जल महल परिसर में मछलियों को दाना डालने पर पाबंदी, नगर निगम ने कसी कमर

Rajasthan News: जयपुर के जल महल परिसर में मछलियों को दाना डालने पर अब रोक लगा दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जल महल और मानसागर झील की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हेरिटेज नगर निगम ने कमर कस ली है.

जल महल परिसर में मछलियों को दाना डालने पर पाबंदी, नगर निगम ने कसी कमर
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में जल महल परिसर में मछलियों को दाना डालने पर अब रोक लगा दी गई है. हेरिटेज नगर निगम अब सख्त कार्रवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जल महल की ऐतिहासिक धरोहर और मानसागर झील की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हेरिटेज नगर निगम ने कमर कस ली है.

निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर अब मानसागर झील में मछलियों को दाना डालना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है. साथ ही जलमहल की पाल पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने कहा कि जलमहल के सौंदर्य और पर्यावरण संतुलन को प्रभावित करने वाली हर गतिविधि पर निगम की सख्त नजर रहेगी. पाल क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनका सामान जब्त किया जाएगा और दोबारा छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यदि कोई व्यक्ति निगम की चेतावनियों की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना करते हुए गार्डों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे क्षेत्र की निगरानी की जाएगी.

इसके साथ ही पाल पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें यह स्पष्ट रूप से लिखा होगा कि झील के आसपास गंदगी फैलाने पर भारी जुर्माना भरना पड़ेगा. हेरिटेज निगम ने आमजन से अपील की है कि जल महल की गरिमा बनाए रखें और स्वच्छता में सहयोग करें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Jaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.