&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bank Employees Protest: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध समेत 17 मांगों को लेकर देशभर के बैंक कर्मचारी समेत लाखों केंद्रीय ट्रेड कर्मचारी हड़ताल पर जाने से विभागों में कामकाज ठप रहा.
प्रदेशभर के बैंकों के करीब 11 हजार कर्मचारी हडताल पर जाने से बैंकों में कामकाज नहीं होने से लोगों को केस लेन-देन और चैक प्रक्रिया जैसे कामकाज ठप रहा. इससे आमजन को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी का सामना करना पड़ा.
राजस्थान प्रदेश बैंक कर्मचारी यूनियन चेयरमैन आरजी शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी, सहकारी और ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी-अधिकारी शामिल हुए.
राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन उप महासचिव सूरजभान आमेरा ने बताया कि देश-प्रदेश में हड़ताल केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों और बैंकों के निजीकरण के खिलाफ है.
बैंक कर्मी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, आउटसोर्सिंग पर रोक, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था और कॉर्पोरेट लोन की वसूली जैसे मुद्दों को लेकर आज आंदोलन की राह पर उतरे हैं.
यदि देश में लोकतंत्र है तो ट्रेड यूनियन और बैंक कर्मचारी यूनियन की हड़ताल पर केंद्र सरकार पर असर होगा और सरकार को यूनियन की मांगों पर सकारात्मक पहल करनी होगी. आज बैंक कर्मचारी कड़ी धूप में उतरकर अपने लिए कुछ नहीं मांग रहा, आमजन के लिए बैंकों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग कर रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Jaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!