&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Leaopard Safari: जयपुर शहर के बीच विद्याधर नगर में एक बार से लेपर्ड सफारी की शुरुआत हो गई है. 3 महीने पहले शुरू हुए लेपर्ड सफारी को भारी बारिश के कारण बंद कर दिया था. लेकिन अब हरियाली के बीच शहर के बीचों बीच लेपर्ड और डेजर्ट सफारी का मजा ले सकेंगे. आखिरकार मानसून ने बीड पापर्ड लेपर्ड सफारी की कैसे खूबसूरती बढ़ा दी.
2200 हैक्टेयर में है फैला
जयपुर शहर के बीचों बीच रणथम्भौर-सरिस्का जैसी जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते है. क्योंकि एक बार फिर से विद्याधर नगर में बीड पापल लेपर्ड-डेजर्ट सफारी की शुरुआत हो गई है. 2200 हेक्टेयर घने जंगलों जंगलों के बीच 19 किलोमीटर लंबा ट्रैक भारी बारिश से टूट गया था, जिस कारण वन विभाग ने सफारी को एक महीने के लिए बंद कर दिया था. नाहरगढ़ के जंगलों में बने लेपर्ड सफारी बारिश के बीच और भी खूबसूरत हो गया है. चारों तरफ हरियाली ही हरियाली,पहाड़ों हरे भरे हो गए हैं. इसलिए डेजर्ट-लेपर्ड सफारी के साथ साथ नेचर का भी मजा बढ गया है. रेंजर रघुवेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि मानसून के बारिश के बीच जंगलों का अलग ही आनंद है. यहां 54 किलोमीटर की ट्रेरिट्री में 17 लेपर्ड है. सैलानियों को शहर के बीचों बीच इससे अच्छा एडवेंचर का मौका नहीं मिल सकेगा. संभवतया बीड पापड राजस्थान की पहली ऐसी सफारी है, जो पहाड़ियों पर बनी है.
कहां कितने लेपर्ड
| जगह | लेपर्ड की संख्या |
| झालाना सफारी | 28 लेपर्ड |
| आमागढ सफारी | 15 लेपर्ड |
| पापड लेपर्ड सफारी | 17 लेपर्ड |
| नाहरगढ़ के जंगलों में | 20 से अधिक |
| जयपुर-आसपास के जंगलों में लेपर्ड | कुल 100 से अधिक |
हेरिटेज सिटी बनी वाइल्ड लाइफ सिटी
राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जहां थार के रेगिस्तान के साथ साथ जंगल सफारी का मौका मिलेगा. वाइल्ड लाइफ एडवेंचर के रूप में नई पहचान बन चुकी पिंकसिटी पहली ऐसी सिटी होगी, जहां तीन लैपर्ड सफारी का रोमांच है. यहां लेपर्ड के साथ साथ हाइना, फॉक्स, नीलगाय और दूसरे वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है. सफारी ट्रैक अधिकतर पहाड़ियों से घिरा होगा, जो किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा. इससे पहले आमागढ और झालाना में वन विभाग लैपर्ड सफारी करवा रहा है. इसलिए अब हेरिटेज सिटी वाइल्ड लाइफ सिटी के रूप में पहचान बन चुकी है. पापड लेपर्ड सफारी के बीच झरने भी चलने लगे है. हालांकि वन विभाग ने झरने के पानी में नहाने पर पाबंदी लगा रखी है, जो भी सैलानी बिना इजाजत इस तरह की हरकत करता है, उनके खिलाफ वन अधिनियमों के तहत कार्रवाई होती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!