वोट चोरी के सबूत पर क्यों चुप है आयोग? पायलट ने भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा

Rajasthan Politics News: सचिन पायलट ने राजस्थान में सीसीटीवी कैमरा विवाद पर सरकार पर निशाना साधते हुए इसकी उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने सदन में विपक्ष की जासूसी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, साथ ही वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने का आरोप भी लगाया.

वोट चोरी के सबूत पर क्यों चुप है आयोग? पायलट ने भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा
Image Credit: Rajasthan Politics NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sachin Pilot: राजस्थान में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्ष कांग्रेस के बीच चल रहा सीसीटीवी कैमरा विवाद अब और गहराता जा रहा है. इस मामले में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट भी कूद पड़े हैं. पायलट ने इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधते हुए इसकी उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है.

'जासूसी दुर्भाग्यपूर्ण, गहन जांच हो'
सोमवार को अपने टोंक दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन में विपक्ष की रणनीति और उनके एक्शन की निगरानी की जा रही है." उन्होंने इसे नियम, मर्यादा और परंपराओं के सख्त खिलाफ बताया. पायलट ने कहा कि हम लोग वहां जनता के मुद्दे उठाने गए हैं, और उनकी जासूसी करना गलत है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता और अन्य विधायक इस मामले की गहन जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप चुके हैं. उनका कहना था कि यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल
पायलट ने इस दौरान प्रदेश की भजनलाल सरकार पर पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल उठाए. पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग के मुखिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखकर दुख हुआ, क्योंकि वे पोलिंग बूथ की फुटेज डिलीट करने की बात कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के राज में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का लगातार पतन हो रहा है, और विपक्षी पार्टियों पर दबाव की राजनीति की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More