&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बीजेपी एक बार फिर जनता की भावनों से जुड़ाव बढ़ाएगी. प्रदेश बीजेपी विभाजन की विभिषिका को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोगों को विभाजन के दर्द की जानकारी देगी. पार्टी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर यह अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही बीजेपी घर तिरंगा अभियान भी शुरू करेगी.
विभाजन की बातें दिलाएगी याद
बीजेपी जनता से जुड़ाव बढ़ाने के लिए कोई न कोई अभियान या कार्यक्रम हाथ में लेती है. अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस है. भारत को 15 अगस्त को आजादी के साथ ही 14 अगस्त को विभाजन का दर्द भी मिला था. स्वतंत्रता के बाद वर्तमान में पीढ़ी बदल गई जिसे विभाजन की बातें याद नहीं है. बीजेपी अब स्वतंत्रता दिवस के साथ ही विभाजन की विभिषिका के दर्द को भी जनता के बीच ले जाना चाहती है.
क्या बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंद्रह अगस्त को स्वाधीनता दिवस का उत्सव मनाने वाले हैं, लेकिन 14 अगस्त को विभाजन की विभिषिका दुखी करने वाला दिन था. जो आत्मा को झकझोर देने वाला दिन है, उसे आम जनता तक पहुंचाने का काम पार्टी करेगी. यह भू भाग का बंटवारा ही नहीं था.
राजनीति से हटकर इस विषय को समझने की जरूरत
राठौड़ कहते हैं कि राजनीति से हटकर इस विषय को समझने की जरूरत है. उस समय किसी भी मानसिकता का व्यक्ति रहा होगा, उसे वहां से भागना पड़ा था. दोयम दर्जे का जीवन जीना पड़ा. पीएम मोदी ने चिंता की और उन्हें देश का नागरिक पीएम को धन्यवाद समृद्ध होने का अवसर दिया. यह दुनिया को बताने का दायित्व है.
हर घर तिरंगा अभियान
मदन राठौड़ ने कहा 15 अगस्त को हर घर तिरंगा लगे प्रत्येक बूथ तक तिरंगा भेज रहे हैं. पार्टी के नेता सब एकजुट होकर लगेंगे. हमारी एक सीमाएं हैं, प्रत्येक नागरिक का आह्वान करूंगा कि जनता में जागरूकता और मन में जज्बा पैदा हो. देश की एकता अखंडता उन्नति के लिए भाव पैदा खुद आगे बढकर सम्मान के लिए तिरंगा लगाएं. राजनीति से हटकर पक्ष और विपक्ष में देशभक्ति चाहिए.
क्या बोले अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष?
वहीं दूसरी ओर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्धिकी कहते हैं कि जो सत्ता के भूखे भेडिए हैं सत्ता के लिए देश को बांटना चाहते हैं. कौम में दूरियां बढ़ाकर फिर से टुकड़े करना चाहते हैं. देश को बांटने की त्रासदी हुई उससे सबक लें. सबक उन लोगों से भी लें जिन्होंने देश को बांटने का काम किया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!