Rajasthan News: केंद्र सरकार ने मरीजों को दी बड़ी राहत! इन दवाइयों पर घटाया GST

Jaipur News: देशभर के गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जीवन रक्षक दवाइयों पर GST दर 12-18% से घटाकर सिर्फ 5% कर दी गई है. यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार माना जा रहा है.

Rajasthan News: केंद्र सरकार ने मरीजों को दी बड़ी राहत! इन दवाइयों पर घटाया GST
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: देशभर के गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने जीवन रक्षक दवाइयों पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (GST) में भारी कटौती की है. अब ये आवश्यक दवाइयां केवल 5 प्रतिशत GST दर पर उपलब्ध होंगी, जबकि पहले इन पर 12 से 18 प्रतिशत तक GST लगाया जा रहा था. इस निर्णय से करोड़ों मरीजों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है.

सरकार के इस फैसले के तहत हार्ट, किडनी, कैंसर, लिवर, लंग्स और हाई ब्लड प्रेशर (BP) से संबंधित सभी जीवन रक्षक दवाइयां अब कम दर पर बाजार में उपलब्ध करवाई जाएंगी. इससे पहले इन दवाओं पर ज्यादा टैक्स लगने के कारण मरीजों को काफी महंगा इलाज करना पड़ता था, लेकिन अब टैक्स में कटौती से इनके दाम में उल्लेखनीय कमी आएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 2300 प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयां अब केवल 5 प्रतिशत GST दर के साथ उपलब्ध होंगी. ये दवाइयां गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद जरूरी होती हैं और इनकी लागत पहले आम लोगों की जेब पर भारी पड़ती थी.

इसी के साथ सरकार ने करीब 300 तरह के सर्जिकल आइटम्स पर भी GST घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है. इनमें विभिन्न प्रकार के मेडिकल उपकरण, ट्रांसप्लांट से जुड़े आइटम्स, ऑपरेशन थियेटर में प्रयुक्त उपकरण आदि शामिल हैं.

केंद्र सरकार का कहना है कि यह निर्णय मरीजों के हित में लिया गया है ताकि उन्हें आवश्यक दवाइयां और चिकित्सा उपकरण सस्ती दरों पर उपलब्ध हो सकें. इस कदम से न सिर्फ इलाज का खर्च कम होगा, बल्कि गंभीर रोगों के खिलाफ लड़ाई में आम आदमी को मजबूती भी मिलेगी. सरकार की इस पहल को स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों और आम जनता द्वारा सराहा जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More