राजस्थान में किसानों को मेगा तोहफा! एक क्लिक से 27 लाख खातों में जाएंगे 1200 करोड़ रुपये

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं में आज देशभर के किसानों को करोड़ों रुपयों की सौगात दी जाएगी. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का भी हिस्सा ले रहे हैं.

राजस्थान में किसानों को मेगा तोहफा! एक क्लिक से 27 लाख खातों में जाएंगे 1200 करोड़ रुपये
Image Credit: fasal bima yojana jhunjhunu

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार, 11 अगस्त को एक बेहद महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन झुंझुनूं हवाई पट्टी परिसर में होगा. आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर का क्लेम वितरण करने का महाआयोजन भी होगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का स्वागत भाजपा के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया.

27 लाख किसानों को मिलेंगे 1200 करोड़ रुपये
इस अवसर पर प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों के बैंक खातों में 1,200 करोड़ रुपये की बीमा दावा राशि सीधे डीबीटी प्रणाली के माध्यम से भेजी जाएगी. कार्यक्रम में दोनों नेता झुंझुनूं हवाई पट्टी पर आयोजित जनसभा के दौरान इस राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. इसके साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन-कौन स्वागत के दौरान रहा उपस्थित
झुंझुनूं जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत एवं राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के साथ-साथ दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ और बड़ी संख्या में विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे.

आखिर खास क्यों हैं ये कार्यक्रम?
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भारत सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. इसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा और विपरित मौसम में किसानों की फसल खराब होने से उन्हें मुआवजा दिया जाता है. जानकारी के अनुसार पिछले साल किसानों को खरीफ औऱ रबी दोनों फसलों के सीजन में भारी नुकसान हुआ था. जिसके लिए सरकार की तरफ से किसानों को यह राशि दी जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author