राजस्थान के युवाओं के लिए बंपर नौकरियों की सौगात! मिलेगा विदेश में नौकरी का मौका, बस करना होगा एक काम

Rajasthan News: राजस्थान के युवाओं को राज्य सरकार की तरफ से शानदार तोहफा मिला है. जिसकी मदद से युवाओं को विदेश में नौकरी मिलनी और भी आसान हो जाएगी. इसके लिए सरकार ने पूरे राज्य में लैंग्वेज लैब स्थापित करने का फैसला लिया है.

राजस्थान के युवाओं के लिए बंपर नौकरियों की सौगात! मिलेगा विदेश में नौकरी का मौका, बस करना होगा एक काम
Image Credit: cm bhajan lal sharma language lab

Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान में लैंग्वेज लैब स्थापित होगी. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राजस्थान सरकार की मांग को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को मिली इस सौगात के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताया है.

विदेश में रोजगार का सपना होगा साकार
राजस्थान में ‘लैंग्वेज लैब’के स्थापित होने से प्रदेश के युवाओं का विदेश में रोजगार हासिल करने का सपना साकार होगा. सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि इसके जरिए अब युवाओं के लिए विदेशों में नौकरी की राह आसान हो जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

वैश्विक प्रतिस्पर्धा के होंगे लिए तैयार
प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही हैं. इससे प्रदेश के युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार होंगे. साथ ही, युवाओं को सशक्त बनाकर ही विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा. राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश में इंग्लिश एण्ड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी और केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा ‘लैंग्वेज लैब’ स्थापित होगी.

किस-किस भाषा का दिया जाएगा प्रशिक्षण
लैंग्वेज लैब में युवाओं को अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पैनिश, जापानीज जैसी विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिससे वे इन भाषाओं में पारंगत बन सकेंगे और उनके लिए विदेशों में रोजगार की राह आसान होगी.

विदेशों में मिलेंगे रोजगार के अवसर
लैंग्वेज लैब में युवाओं को मिलने वाले विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण से उनके कौशल में बढ़ौतरी होगी. यह पहल युवाओं को विदेशों के साथ ही देश में भी पर्यटन, व्यापार, आईटी, शिक्षा और सेवा क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने में कारगर साबित होगी. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि लैंग्वेज लैब विकसित राजस्थान के सपने को साकार करेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author