दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस में घमासान, जयपुर की अधूरी तैयारी बनी पार्टी की सबसे बड़ी टेंशन!

Rajasthan News: कांग्रेस 14 दिसंबर को SIR और कथित वोट चोरी को लेकर दिल्ली में रैली करेगी. राजस्थान से 50 हजार लोग भेजने का लक्ष्य है, लेकिन जयपुर की तैयारी अधूरी है. जिला अध्यक्ष R R तिवाड़ी और हवामहल सीट को लेकर खींच तान जारी है.

दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस में घमासान, जयपुर की अधूरी तैयारी बनी पार्टी की सबसे बड़ी टेंशन!
Image Credit: congress SIR rally

Jaipur News: SIR और कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली करने जा रही है. प्रदेश के तमाम नेता इस रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन जयपुर में तैयारी अधूरी लग रही है. राजस्थान सहित देश के 12 राज्यों में SIR की प्रक्रिया चल रही है और कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का आक्रोश दिखाई दे रहा है. इस रैली में सबसे ज्यादा लोगों को राजस्थान से दिल्ली भेजने का दावा किया जा रहा है.

प्रदेश कांग्रेस के नेता 50 हजार लोगों को राजस्थान से दिल्ली ले जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन जयपुर में तैयारी अधूरी है. जयपुर से सबसे अधिक लोगों को लेकर जाने का टारगेट रखा गया है. इसके लिए कांग्रेस को शहर में व्यापक व्यवस्था करनी है, जिसमें बसों और अन्य साधनों का प्रबंध शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली इस रैली को लेकर कांग्रेस में जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष को लेकर खींच तान जारी है. 45 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं, लेकिन जयपुर शहर के जिला अध्यक्ष के नाम का ऐलान अभी बाकी है. रैली में जयपुर से लगभग 8 हजार लोगों को लेकर जाने की तैयारी चल रही है.

जयपुर शहर जिला अध्यक्ष R R तिवाड़ी ने कहा कि उन्हें अपने ही जयचंदों ने हराया था. वहीं, जिला अध्यक्ष को लेकर खींच तान की एक वजह हवामहल विधानसभा सीट भी है. R R तिवाड़ी ने हवामहल सीट से चुनाव लड़ा था और कम अंतर से हारे थे.

इसलिए जिला अध्यक्ष के उम्मीदवारों की नजर हवामहल विधानसभा सीट पर भी बनी हुई है. कई नेता इस सीट से जिला अध्यक्ष के बहाने चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं. R R तिवाड़ी का कहना है कि हवा महल सीट से जिला अध्यक्ष बनने के लिए जो नेता सपने देख रहे हैं, वे 50-50 हजार वोट से हारे हैं.

जयपुर में कांग्रेस की तैयारियों को जल्द पूरा करना जरूरी है ताकि 14 दिसंबर को दिल्ली रैली में राज्य का प्रतिनिधित्व प्रभावशाली हो. शहर और विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत कर लोगों को समय पर रैली में शामिल कराया जाना है.

राजस्थान से दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. कांग्रेस का लक्ष्य है कि जयपुर से अधिकतम संख्या में लोग रैली में शामिल हों और पार्टी की मांगों को मजबूती से पेश किया जा सके.

कुल मिलाकर, SIR प्रक्रिया और कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस की 14 दिसंबर की दिल्ली रैली प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ा रही है. जयपुर की अधूरी तैयारी पर पार्टी के नेताओं की नजर बनी हुई है और जिला अध्यक्ष को लेकर चल रही खींच तान अभी भी चर्चा का विषय है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More