Rajasthan news: एक बार फिर बढ़ी यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें, जल्द ही जयपुर पुलिस दर्ज करेगी केस!

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में यूट्यूबर एल्विश यादव की गाड़ी के आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के वीडियो को लेकर एल्विश मुश्किल में फंस गए हैं. जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी है और जल्द ही एल्विश यादव और उसके साथ गाड़ी में बैठे प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

Rajasthan news: एक बार फिर बढ़ी यूट्यूबर एल्विश यादव की मुसीबतें, जल्द ही जयपुर पुलिस दर्ज करेगी केस!

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में यूट्यूबर एल्विश यादव की गाड़ी के आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी के वीडियो को लेकर एल्विश मुश्किल में फंस गए हैं. उनकी गाड़ी के आगे राजस्थान पुलिस की डायल 112 गाड़ी चलने का वीडियो सामने आने के बाद जब विवाद बढ़ा तो मंगलवार को जयपुर पुलिस ने बयान सामने आया. 

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि राजस्थान पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी है, ये एक प्रोपोगेंडा है और जल्द ही एल्विश यादव और उसके साथ गाड़ी में बैठे प्रताप सिंह खाचरियावास के बेटे पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. जब पुलिस ने खाचरियावास के बेटे के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही, तो पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी सामने आ गए.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दरअसल एल्विश यादव के आगे चल रही राजस्थान पुलिस की डायल 112 गाड़ी का एक वीडियो सोमवार को सामने आया. वीडियो में एल्विश के साथ गाड़ी में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बेटा भी था. वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश यादव की गाड़ी को पुलिस की 3 अलग-अलग गाड़ियां एस्कॉर्ट करती हुई दिखाई दीं. 

सबसे पहले नीले रंग की गश्त वाहन चेतक-14 एल्विश को पत्रिका गेट से होटल तक छोड़ा. बाद में दूसरी सफेद रंग की गाड़ी डायल 112 हेल्पलाइन गाड़ी है. एल्विश की गाड़ी चला रहे साथी के मुताबिक वो गाड़ी जयपुर से सांबर जाने के रास्ते में थाने-टू-थाने बदलती रहेगी.

खाचरियावास ने एल्विश के साथ डाली तस्वीर

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोशल मीडिया X पर एल्विश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर भी सोमवार को ही पोस्ट की थी. जिसके बाद मामला और गरमा गया. जब जयपुर पुलिस कमिश्नर के द्वारा बेटे के खिलाफ केस दर्ज करने और एल्विश के साथ मुलाकात की तस्वीर पर उठे सवाल पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपनी प्रतिक्रिया दी.  

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि एल्विश एक यूट्यूबर और एक सेलिब्रेटी है, जिसकी अपनी फैन फालोइंग है.मैंने भी वीडियो देखा लेकिन इतना बड़ा मामला नहीं है, जितना बड़ा इसको बनाया जा रहा है. उसके आगे चेतक क्यों चल रही है ये कौन बताएगा, मैं ना तो पावर में हूं. ना ही मुझे एस्कॉर्ट मिली है. ये पुलिस बताए या सरकार बताए या फिर खुद एल्विश यादव ही बताए. 

मेरे बेटे के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वो वीडियो भी नहीं है. पिछली बार आया था, तभी मुझसे मिला था. हो सकता है वो NDPS का आरोपी हो, लेकिन मेरे पास तो आरोपी भी मिलने आते हैं, दूसरे भी आते हैं. मेरे से कोई मिलने आया और अगर उसकी फोटो डल गई, तो उसमें इतना बड़ा मामला नहीं है. मेरे बेटे के पास आता है और मिलता रहता है, तो ये बहुत छोटी बात है. 

अगर एल्विश मेरे बेटे के पास आता है और उसके आगे चेतक चल रही है, तो चेतक क्यों चल रही है. पुलिस कह रही है कि हमने नहीं दी, तो अपने आप ही चल रही होगी या एल्विश जवाब दे. मामला तब दर्ज होना चाहिए, जब दिलजीत दोसांझ के शो में इतनी बड़ी 420 हो गई. जयपुर की पुलिस ने क्या किया.

Trending news