&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को उदयपुर जोन की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए और आमजन को राहत मिले.
दीया कुमारी ने कहा कि मौसम को देखते हुए अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहें और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें. उन्होंने डीएलपी अवधि की सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और काम में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.
उपमुख्यमंत्री ने बजट 2024-25 की घोषणाओं के कार्य शीघ्र पूरे करने और बजट 2025-26 से जुड़ी घोषणाओं की निविदा प्रक्रिया तुरंत पूरी कर कार्य शुरू करने को कहा. समीक्षा के दौरान उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और सलूंबर जिलों की सड़क एवं भवन परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया.
यह भी पढ़ें- क्षेत्र के दौरे पर निकले विधायक राजेंद्र मीणा, खेतों में पहुंचकर किसानों का जान रहे हाल
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एनएचएआई, एनएच, आरएसआरडीसी, राजस्थान स्टेट हाईवे अथॉरिटी, पेचेबल व नॉन पेचेबल तथा मिसिंग लिंक परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा की. बैठक में एसीएस पीडब्ल्यूडी प्रवीण गुप्ता, शासन सचिव डी.आर. मेघवाल, मुख्य अभियंता टी.सी. गुप्ता सहित संबंधित जिलों के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आज मंत्रियों ने बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाला. लेकिन कांग्रेस विधायकों को सीएम की अपील रास नहीं आई. परबतसर से कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया ने कहा कि सरकार सिर्फ क्रेडिट लेने के लिए मंत्री विधायकों को अब जाकर दौरे करा रही है.
जबकि कांग्रेस के विधायक तो आपदा की स्थिति में पहले से ही जनता के दुख दर्द को कम करने में जुटे हैं. गावड़ियां ने कहा कि सिर्फ वाहवाही के लिए बीजेपी के विधायक धरातल पर जा रहे हैं. इससे जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!