दीया कुमारी का मेड़ता शहर का दौरा, मीराबाई जयंती महोत्सव-2025 में हुई शामिल

Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज नागौर जिले के मेड़ता शहर के दौरे पर रहीं. उन्होंने प्रसिद्ध चतुर्भुजनाथ मंदिर और संत शिरोमणि मीराबाई मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

दीया कुमारी का मेड़ता शहर का दौरा, मीराबाई जयंती महोत्सव-2025 में हुई शामिल
Image Credit: Deputy CM Diya Kumari

Rajasthan News: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज नागौर जिले के मेड़ता शहर के दौरे पर रहीं. उन्होंने प्रसिद्ध चतुर्भुजनाथ मंदिर और संत शिरोमणि मीराबाई मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान दीया कुमारी मीराबाई जयंती महोत्सव में शामिल हुई.

जनसमूह को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और कहा कि भक्ति, संस्कृति और समर्पण का संगम मीराबाई की स्मृति को नया रूप मिलेगा. महिलाओं के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मीराबाई के भजन पर भावभंगिमा के साथ नृत्य कर श्रद्धा प्रकट की. इसके अलावा उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मीराबाई की आध्यात्मिक विरासत को सहेजने एवं प्रस्तुत करने के लिए पैनोरमा परियोजना को और भव्य रूप दिया जाएगा. इसमें लाइट एंड साउंड शो को उच्च तकनीकी स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक मीराबाई के जीवन, दर्शन और भक्ति-गाथा को अनुभव कर सकें.

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करीब 1000 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें सड़क निर्माण, शिक्षा व स्वास्थ्य अवसंरचना, पेयजल परियोजनाएं, मंदिरों के सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस बार जो सड़कें बन रही हैं, उनमें गुणवत्ता से कोई कंप्रोमाइज नहीं है.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दे रही है. मेड़ता सहित सभी ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को राज्य पर्यटन सर्किट में सम्मिलित कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा.

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने संबोधित करते हुए बताया कि मीराबाई मंदिर परिसर में भक्ति आंदोलन पर आधारित म्यूज़ियम एवं संगीत सभागार की डीपीआर तैयार हो चुकी है. इसके निर्माण के दौरान मीराबाई की संगीत साधना और संत परंपरा को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष फोकस स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर है. ‘राइजिंग राजस्थान’ अभियान के अंतर्गत निवेश और उद्यमिता के माध्यम से राजस्थान विकसित होने की तरफ आगे बढ़ रहा है. युवाओं को स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि पलायन की प्रवृत्ति को रोका जा सके.

खुद मुख्यमंत्री भी सभी जिलों में जा रहे हैं. उन्होंने घोषणा की कि मेड़ता की सब्जी मंडी की छत का कार्य विधायक निधि से पूर्ण किया जाएगा. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संबोधित करते हुए बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी कार्य उन्हें बताए जाते हैं, उनके समय पर निस्तारण के लिए वे स्वयं अधिकारियों से नियमित फीडबैक लेती हैं.

उन्होंने कहा कि मेड़ता के विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास करती रहूंगी. कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री ने आयोजन समिति, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन का धन्यवाद करते हुए कहा कि भक्ति और किसानों की इस भूमि को समर्पित होकर सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मीराबाई की धरती को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाना हमारा संकल्प है.

कार्यक्रम में राज्यमंत्री मंजू बाघमार, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, विधायक लक्ष्मण कलरू, विधायक रेवतराम डांगा, प्रधान संदीप चौधरी, उपजिला प्रमुख शोभाराम, रमन मुनि महाराज, किन्नर समाज की गादीपती राजकुमारी बाई, चेयरमैन शोभा लाहोटी, समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, समिति के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More