Rajasthan News: डिप्टी सीएम दिया कुमारी का ट्रेन सफर, आम यात्रियों के बीच किया जयपुर-अजमेर की यात्रा, ईंधन बचत का दिया संदेश

Rajasthan News: जयपुर अब सिर्फ किलों का शहर नहीं, बल्कि उत्तर भारत का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट हब बन चुका है. परकोटे की विरासत को समेटे हुए अजमेर रोड, जगतपुरा और रिंग रोड के सहारे 'नया जयपुर' चौड़ी सड़कों और हाई-राइज़ प्रोजेक्ट्स के साथ तेजी से विस्तार ले रहा है.

Rajasthan News: डिप्टी सीएम दिया कुमारी का ट्रेन सफर, आम यात्रियों के बीच किया जयपुर-अजमेर की यात्रा, ईंधन बचत का दिया संदेश
Image Credit: diya kumari train journey

राजस्थान का गुलाबी शहर अब सिर्फ ऐतिहासिक हवेलियों, किलों और परकोटे की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा. वक्त के साथ यह शहर एक ऐसे नए और आधुनिक दौर में दाखिल हो चुका है, जहां सदियों पुरानी विरासत भी पूरी शान से ज़िंदा है और भविष्य के विकास की रफ़्तार भी बेहद तेज़ है. एक तरफ 'पुराना जयपुर' अपनी तहज़ीब, पारंपरिक बाज़ारों और ऐतिहासिक पहचान को संभाले हुए है, वहीं दूसरी तरफ 'नया जयपुर' चौड़ी सड़कों, चमचमाती हाईराइज़ बिल्डिंग्स, रिंग रोड, मेट्रो और आधुनिक टाउनशिप्स के साथ भविष्य के ग्लोबल सिटी की तस्वीर पेश कर रहा है. आज जयपुर केवल राजस्थान की प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि उत्तर भारत का सबसे तेजी से उभरता हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट हब बन चुका है.

पुराना जयपुर, जहां इतिहास आज भी सांस लेता है
परकोटे के अंदर का जयपुर आज भी अपनी असल रूह और जीवंतता को जिदा रखे हुए है. हवा महल, सिटी पैलेस, जौहरी बाज़ार, बापू बाजार और छोटी चौपड़ जैसे इलाके आज भी देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए शहर का मुख्य आकर्षण हैं. यहां की गलियों में आज भी वही रौनक, सोंधापन और व्यापार की पुरानी राजस्थानी परंपरा दिखाई देती है. हालांकि, लगातार बढ़ती आबादी और ट्रैफिक के भारी दबाव के कारण अब लोग धीरे-धीरे परकोटे से बाहर खुले इलाकों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. पुराने शहर में व्यापारिक गतिविधियां तो वैसी ही कायम हैं, मगर रिहायशी विस्तार अब पूरी तरह नए इलाकों की ओर बढ़ चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

नया जयपुर, जहां लिखी जा रही है विकास की नई कहानी
पिछले कुछ वर्षों में जयपुर का भौगोलिक नक्शा अविश्वसनीय रूप से बदला है. अजमेर रोड, टोंक रोड, जगतपुरा, वैशाली नगर एक्सटेंशन, महिंद्रा SEZ, सीकर रोड और आगरा रोड के आसपास गगनचुंबी रिहायशी प्रोजेक्ट्स और कमर्शियल हब विकसित हो चुके हैं. जयपुर रिंग रोड और शहर के बढ़ते कनेक्टिविटी नेटवर्क ने इस विस्तार को गति दी है, जिससे जयपुर अब चारों दिशाओं में फैल रहा है.

ये इलाके बन रहे हैं डेवलपमेंट के नए पावर सेंटर
जगतपुरा और आसपास- यह इलाका अब शिक्षा (Education Hub), बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं और आधुनिक अपार्टमेंट्स का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है.

अजमेर रोड और महिंद्रा SEZ- दिग्गज आईटी कंपनियों और बड़े इंडस्ट्रियल निवेश के कारण यह ज़ोन जयपुर का सबसे बड़ा एम्प्लॉयमेंट (रोजगार) जनरेटर बनकर उभरा है. टोंक रोड और प्रतापनगर- इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी और शानदार चौड़ी सड़कों के कारण यह क्षेत्र मिडिल और अपर-मिडिल क्लास की पहली पसंद है. दिल्ली-आगरा रोड- भविष्य के रियल एस्टेट निवेश और बड़े वेयरहाउसिंग व लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिहाज़ से ये रूट तेजी से बूम कर रहे हैं.

क्यों देश भर के लोगों की पहली पसंद बन रहा है जयपुर?
दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे महानगरों की तुलना में जयपुर में जिंदगी अपेक्षाकृत शांत, सुरक्षित और सुकून भरी है. बता दें कि यहां की वर्ल्ड-क्लास सड़कें, लगातार बढ़ता मेट्रो नेटवर्क, नए फ्लाइओवर्स, रिंग रोड और जेडीए (JDA) का योजनाबद्ध विकास लोगों को आकर्षित कर रहा है. जयपुर अब सिर्फ टूरिज्म तक सीमित नहीं है; यह बिजनेस, स्टार्टअप्स, उच्च शिक्षा और वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर का मजबूत केंद्र बन गया है. यही वजह है कि राजस्थान के अन्य जिलों के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के लोग भी यहां निवेश कर बस रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो