Rajasthan News: जयपुर में दूदू के पास नेशनल हाईवे-48 पर केमिकल टैंकर में लगी आग हादसे में टैंकर चालक की मौत दर्रनाक मौत हो गई. टैंकर चालक की मौत पर गोविंद सिंह डौटासरा ने दुख जताया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में दूदू के पास नेशनल हाईवे-48 पर केमिकल टैंकर में लगी आग हादसे में टैंकर चालक की मौत दर्रनाक मौत हो गई. टैंकर चालक की मौत पर गोविंद सिंह डौटासरा ने दुख जताया है. गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर ट्वीट कर इस हादसे पर दुःख जताया.
गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर लिखा- जयपुर में दूदू के पास नेशनल हाईवे-48 पर केमिकल से भरा अनियंत्रित टैंकर पलटने से भीषण आग एवं हादसे में टैंकर चालक के चपेट में आने की ख़बर बेहद दु:खद है. इससे पहले इस हाइवे पर जयपुर के पास ऐसा ही भयावह हादसा हो चुका है, जिसमें करीब 20 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, लेकिन दु:ख की बात है कि राज्य की भाजपा सरकार ने उससे कोई सबक नहीं लिया.
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाईवे के लिए निर्धारित मापदंडों की पालना में लगातार घोर लापरवाही बरती जा रही है. हाईवे पर सुरक्षा मानकों की स्थिति बेहद चिंताजनक है. यहां न तो पर्याप्त निगरानी है और न ही आपात स्थिति से निपटने की कोई मुकम्मल व्यवस्था.
सरकार आखिर क्या देख रही है. नेशनल हाईवे पर बार-बार ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति हो रही है. इन हादसों को रोकने के लिए सरकार ने क्या ठोस कदम उठाए हैं. सरकार ने अगर पहले की घटनाओं से सबक ले लिया होता, तो आज दूदू के मौखमपुरा में हुई भयावह घटना शायद रोकी जा सकती थी, लेकिन हालात आज भी जस के तस हैं.
न सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार, न सिस्टम में कोई जवाबदेही
नेशनल हाईवे पर हो रहे इन हादसों पर सरकार को तुरंत एक्शन लेके ठोस कदम उठाने चाहिए. हर संवेदनशील रूट पर ख़तरनाक रसायनों से भरे टैंकरों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों को निर्धारित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. डोटासरा ने ट्वीट कर राजस्थान सरकार पर हमला बोला.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!