राजस्थान में स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान

Rajasthan News: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मीडिया से रूबरू हुए. ऊर्जा मंत्री ने कहा- जनहित के कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए. स्मार्ट मीटर की योजना गहलोत सरकार की है और कांग्रेसी अब इसका विरोध कर रहे हैं.

राजस्थान में स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर जिले के जोबनेर के सराय मोहल्ला निवासी अमीरुद्दीन रंगरेज के घर कुछ दिन पहले ही बिजली विभाग ने पुराना मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगाया था. जुलाई महीने में जब स्मार्ट मीटर का पहला बिल आया, तो सबके होश उड़ गए.

कई महीनों से बंद पड़े घर का बिजली बिल 1,26,296 रुपये आया. जिसके बाद अब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बयान सामने आया है. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मीडिया से रूबरू हुए. ऊर्जा मंत्री ने कहा- जनहित के कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

स्मार्ट मीटर की योजना गहलोत सरकार की है और कांग्रेसी अब इसका विरोध कर रहे हैं. 15 जुलाई 2020 अजमेर डिस्कॉम में आईपी डेस्क योजनाओं के कार्य दिए गए थे. गहलोत सरकार में घपले और झूठे वादों से डिस्कॉम पर कई गुना कर्जा है. मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- अब जो स्मार्ट मीटर लग रहें है.

ये गहलोत सरकार की निविदाओं की तर्ज पर ही लग रहे हैं. प्रदेश में 3 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं. स्मार्ट मीटर में ऊर्जा खपत पर नजर रखेगा. स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन रीचार्ज कर सकते हैं. विद्युत शिकायतों का तुरंत समाधान होगा. विद्युत वितरण कंपनियों को भी लाभ होगा.

स्मार्ट मीटर लगने के बाद GSS पर लोड का भी पता लग सकेगा. स्मार्ट मीटर से क्षेत्र में बिजली लोड की भी जानकारी मिलेगी. उन्होंने आगे कहा- जोबनेर में जिस व्यक्ति के स्मार्ट मीटर से जो रीडिंग से 1 लाख 26 हजार आया.

उस घटना में रीडिंग में दशमलव गलत संख्या पर लगने से गलत परिणाम आया और अधिक राशि का पता लगा. जोबनेर में बंद मकान में 1 लाख से अधिक बिल आने का कारण एक मानवीय गलती से हुआ.

आगे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य होगा. स्मार्ट मीटर में पहले ही रीचार्ज करवाना होगा. स्मार्ट मीटर में प्रीपेड रीचार्ज करवाना होगा. डिस्कॉम के पास एडवान्स पैसा आएगा, तो सिस्टम में कार्यों में सहूलियत आएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.