Teacher Suspended: स्वास्थ्य योजना बनी भ्रष्टाचार की सीढ़ी! महिला टीचर समेत 6 शिक्षकों पर गिरी गाज

Rajasthan News: जयपुर की वरिष्ठ अध्यापक कुंबोदिनी मीणा ने आरजीएचएस कार्ड का गलत इस्तेमाल कर सरकार को नुकसान पहुंचाया. रिश्तेदारों का इलाज करवाने का खुलासा होने पर उन्हें निलंबित कर दौसा मुख्यालय तलब किया गया. विभाग ने कुल 6 शिक्षकों को सस्पेंड कर जांच शुरू की है.

Teacher Suspended: स्वास्थ्य योजना बनी भ्रष्टाचार की सीढ़ी! महिला टीचर समेत 6 शिक्षकों पर गिरी गाज
Image Credit: jaipur teacher kumbodini meena suspendedSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से हाल ही में एक महिला वरिष्ठ अध्यापक की बड़ी लापरवाही और गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि उन्होंने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकार को भारी नुकसान पहुंचाया. जब मामला उजागर हुआ तो शिक्षा विभाग ने तुरंत उन्हें निलंबित कर दिया.

आरजीएचएस कार्ड का गलत इस्तेमाल
निलंबित अधिकारी का नाम कुंबोदिनी मीणा है, जो जयपुर के खो घाटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत थीं. कुंबोदिनी पर आरोप है कि उन्होंने अपने आरजीएचएस कार्ड का दुरुपयोग करते हुए न केवल अपने परिवार बल्कि रिश्तेदारों का भी इलाज करवाया. यह गड़बड़ी तब सामने आई जब राजस्थान स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस ने जांच में इसकी पुष्टि की. मेडिकल डिपार्टमेंट ने पूरा मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचाया और कार्रवाई की सिफारिश की. इसके बाद शिक्षा विभाग ने कुंबोदिनी मीणा को निलंबित कर दिया और निलंबन अवधि में उन्हें दौसा मुख्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

विभागीय जांच शुरू
शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक मंजू शर्मा ने बताया कि महिला शिक्षक के खिलाफ वित्तीय गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं. शुरुआती जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. अब जांच की जा रही है कि आखिर कितने रिश्तेदारों का इलाज करवाया गया और किन निजी अस्पतालों में आरजीएचएस कार्ड का इस्तेमाल हुआ. मंजू शर्मा ने साफ किया कि इस पूरे मामले में वित्तीय अनियमितताओं की गहन विभागीय जांच की जा रही है और दोष सिद्ध होने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई होगी.

हरकत में आया शिक्षा विभाग
चिकित्सा विभाग द्वारा भेजे गए पत्र में शिक्षकों के खिलाफ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया. विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया. इनमें जयपुर की कुंबोधिनी मीणा और दौसा के रामकिशोर मीणा भी शामिल हैं. इसके अलावा करौली जिले के दो और अलवर जिले के एक शिक्षक को भी निलंबन की कार्रवाई का सामना करना पड़ा. विभाग का कहना है कि इन सभी मामलों की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author