राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में बड़ा बदलाव, पीजी स्टूडेंट्स के लिए बॉन्ड राशि बढ़ी 6 गुना

Jaipuir News: राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब पीजी छात्रों को ₹25 लाख से ₹1.5 करोड़ तक का बॉन्ड भरना होगा. उन्हें दो साल सरकारी अस्पतालों में सेवा देनी होगी, जिसका उद्देश्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करना है.

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में बड़ा बदलाव, पीजी स्टूडेंट्स के लिए बॉन्ड राशि बढ़ी 6 गुना
Image Credit: Jaipuir News

Jaipuir News: राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है. नए नियमों के तहत अब उन्हें एडमिशन के समय 25 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक का बॉन्ड भरना अनिवार्य होगा. चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक, यह नई व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रदेश के सभी सरकारी और राजमेस के अंतर्गत संचालित मेडिकल कॉलेजों में लागू की जाएगी.

सेवा या भारी भरकम बॉन्ड
इस नए बॉन्ड सिस्टम के तहत, पीजी छात्रों को अपना कोर्स पूरा करने के बाद अनिवार्य रूप से दो साल तक प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवा देनी होगी. अगर कोई छात्र इस शर्त को पूरा नहीं करता है, तो उसे बॉन्ड में तय की गई भारी राशि का भुगतान करना होगा. यह पहली बार है जब अलग-अलग विशेषज्ञताओं के लिए बॉन्ड की राशि अलग-अलग तय की गई है. इस फैसले से पहले, बॉन्ड की अधिकतम राशि 25 लाख रुपए थी, जिसे बाद में घटाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर
नीट पीजी काउंसलिंग के चेयरमैन डॉ. आरके जैन ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए यह अहम कदम उठाया है. चिकित्सा विभाग का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े शहरों जैसी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. अब तक ज्यादातर डॉक्टर पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी अस्पतालों या विदेशों का रुख कर लेते थे, जिससे सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी हो जाती थी. नई नीति से न केवल विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि आने वाले वर्षों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता भी काफी बेहतर हो सकेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More