खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से जब्त किया 400 KG मिलावटी पनीर

Jaipur News: जयपुर जिले में शुद्ध आहार और खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूड सेफ्टी टीम ने मालवीय नगर में एक पिकअप को रोककर 400 किलो मिलावटी पनीर बरामद किया.

खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से जब्त किया 400 KG मिलावटी पनीर
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में शुद्ध आहार और खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CMHO जयपुर सेकेंड की फूड सेफ्टी टीम ने मालवीय नगर के बालाजी मोड़ पर एक पिकअप को रोककर 400 किलो मिलावटी पनीर बरामद किया.

मिली जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में नकली पनीर को नष्ट कर दिया गया. CMHO डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि टीम को आगरा रोड से जयपुर आने वाली पनीर से भरी गाड़ियों के बारे में सूचना मिली थी.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने डीग से आ रही एक पिकअप को करीब 1 बजे रात को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान पिकअप में रखे कंटेनरों से लगभग 400 किलो सिंथेटिक दिखने वाला नकली पनीर बरामद हुआ.

पूछताछ में पता चला कि यह मिलावटी पनीर जयपुर के विभिन्न ढाबों, रेस्टोरेंट्स, होटलों और मिष्ठान दुकानों में 240 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा था. नकली पनीर की इस बिक्री से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था.

फूड सेफ्टी टीम ने नकली पनीर के अलग-अलग बैंच के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए इसके साथ ही देर रात 400 किलोग्राम मिलावटी पनीर को नष्ट कर दिया. इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद यादव, अवधेश गुप्ता और नन्द किशोर कुमावत शामिल थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More