&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Roadways Fare: राजस्थान रोडवेज की तरफ से जारी की गई दो खबरों में एक सुनकर लोगों में खुशी का माहौल है, तो वहीं, दूसरी खबर सुनकर थोड़ा दुखी हो सकते हैं.
राजस्थान रोडवेज की तरफ से 5 अगस्त से बस का किराया बढ़ा दिया गया है. इस किराये में 10 से 20 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, रक्षाबंधन यानी की राखी वाले दिन महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. अपने भाई को राखी बांधने के लिए रास्ते में सफर के पैसे नहीं खर्च करने होंगे.
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने प्रदेश में चलने वाली बसों के किराये में बढ़ोतरी की जानकारी दी है. बस किराये में बदलाव राजस्थान सरकार की अधिसूचना के मुताबिक किया गया है.
यह किराया न केवल साधारण बल्कि लग्जरी एसी बसों में भी बढ़ाया गया है. लगभग सभी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर किराये में 10 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है. साथ ही रक्षाबंधन के दिन राहत भी दी गई है.
किस बस में कितना किराया बढ़ा
साधारण सेवा बस 10 पैसे प्रति किमी
सेमी-डीलक्स बस 12 पैसे प्रति किमी
डीलक्स (नॉन-AC) बसों 15 पैसे प्रति किमी
वातानुकूलित (AC) बसों 15 पैसे प्रति किमी
सुपर लग्जरी एसी बसों 20 पैसे प्रति किमी
नई दरों के मुताबिक, कितना किराया अब होगा
साधारण बसों का 95 पैसे प्रति किमी,
सेमी-डीलक्स बसों का ₹1.10 प्रति किमी,
डीलक्स नॉन-एसी का ₹1.25, प्रति किमी,
एसी बसों का ₹1.80 प्रति किमी,
सुपर लग्जरी एसी बसों का ₹2.10 प्रति किमी
साथ ही राहत की बात यह है कि किराये में हुई इस बढ़ोतरी के बाद लगेज चार्ज, आरक्षण शुल्क या टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही ये दरें प्रदेश की सीमा के भीतर लागू होंगी. प्रदेश से बाहर यात्रा करने वाले यात्रियों पर इसका असर नहीं पड़ेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!