चंडीगढ़ में गैंगस्टर पेरी की हत्या के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े? गोल्डी बराड की धमकी की बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

Rajasthan News: चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रप्रीत पेरी की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए खुली धमकी दी. हत्या की जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर और आरज़ू बिश्नोई ने ली. दोनों गैंगों में तनाव बढ़ा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर.

चंडीगढ़ में गैंगस्टर पेरी की हत्या के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े? गोल्डी बराड की धमकी की बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
Image Credit: goldy brar threatens lawrence

Rajasthan Crime News: चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रप्रीत पेरी की गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब–हरियाणा में गैंगवॉर की आग फिर भड़क गई है. अब गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर सीधे-सीधे ‘साजिश के तहत पेरी की हत्या’ करवाने का आरोप लगाया है. गोल्डी का पांच मिनट का वॉयस मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल है. इस मर्डर की जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर ओर आरज़ू विश्नोई ने ली है.

गोल्डी का दावा है कि लॉरेंस ने खुद पेरी को फोन किया और उससे कहा कि मोबाइल पर बातें करना सुरक्षित नहीं है. लॉरेंस ने पेरी को एक तीसरे व्यक्ति के पास भेजा और जैसे ही पेरी वहां पहुंचा, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे लॉरेंस के गुर्गों ने उसे पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इंद्रप्रीत पेरी वही शख्स था जो लंबे समय से गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के बीच संदेशवाहक का काम करता था. दोनों गुटों में तनाव बढ़ने पर उसने कई बार समझौता कराने की कोशिश भी की, लेकिन गैंगवॉर लगातार तेज़ होता गया.

पेरी की हत्या से ठीक पहले दुबई में सीपा की चाकुओं से हत्या हुई थी. इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी और तभी से दोनों गुटों में आरोप-प्रत्यारोप तेज़ हो गए थे. गोल्डी का यह भी आरोप है कि सीपा पुलिस से मिलीभगत कर उनके कई साथियों को गिरफ्तार करवा रहा था और वसूली के करोड़ों रुपये अकेले हड़प रहा था.

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पेरी की शादी सिर्फ सात दिन पहले ही हुई थी. और अब उसकी मौत ने पूरे नेटवर्क में हलचल मचा दी है. पेरी पर हथियार सप्लाई, हत्या की साज़िश और रंगदारी जैसे 12 से ज़्यादा केस पहले से दर्ज थे. वह डीएवी कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दोस्त भी रहा है.

फिलहाल, चंडीगढ़ पुलिस तकनीकी जांच, कॉल रिकॉर्ड और संभावित आरोपियों की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है. दोनों गैंगों की हालिया गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More