&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: बीजेपी ने देशभर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू किया है. इसके तहत जनता को 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' का संकल्प दिलाया जाएगा. अगले तीन महीने तक बीजेपी कार्यकर्ता देश में स्वदेशी को जन आंदोलन बनाएंगे. घर परिवार में आने वाली वस्तुओं से लेकर डेस्टिनेशन वेडिंग और ट्यूरिज्म तक में स्वदेशी का भाव जगाया जाएगा.
भारत को बनाना है विकसित
भारत को विकसित और आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए 25 सितम्बर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती से 25 दिसम्बर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक तीन महीने के लिए अभियान चलाया जाएगा.अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद डॉ. भोला सिंह ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लोगों के काम आने वाले सभी प्रॉडक्ट देश में बनें. प्रत्येक भारत वासी देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करें, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है.
मंडल से राष्ट्रीय स्तर पर की टोलियां गठित
सांसद भोला सिंह ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए टोलियां गठित की गई है. राष्ट्रीय स्तर पर दस, प्रदेश में पांच, जिला स्तर पर चार और मंडल स्तर पर तीन सदस्यों की टोली बनाई है. कार्यकर्ता घर घर जाकर कई कार्यक्रमों के माध्यम से सम्पर्क करेंगे. स्कूल कॉलेजों और ऑन लाइन निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक और अन्य कलाओं के माध्यम से प्रदेश के हर व्यक्त्ति को अभियान से जोड़ेंगे. प्रदेश, जिला, मंडल के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है. प्रदेश स्तर की कार्यशाला हो चुकी है और अब जिलों और मंडल में कार्यशाला होगी.
अभियान को जन आंदोलन बनाएंगे
सांसद भोला सिंह ने कहा कि अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा. कार्यकर्ता व्यापारियों, स्ट्रीट वेंडर, महिलाओं और दुकानदारों से सम्पर्क करके अभियान की जानकारी देंगे. इसके साथ ही घर घर पहुंचकर लोगों को आत्मनिर्भर भारत को गति देने के लिए अभियान का समर्थन मांगा जाएगा. व्यापारियों और दुकानउदारों से अनुरोध करेंगे कि भारत में बने प्रॉडक्ट ही सेल करें. स्वदेशी वस्तुओं को बेचेंगे, उनके बाहर स्टिकर लगाएंगे कि यहां सिर्फ स्वदेशी वस्तुएं मिलती है. हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी जन जन अपने जीवन में इस विचार को उतारे यह संकल्प कराया जाएगा.
आत्मनिर्भर बनने की तरफ जा रहा देश
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 11 साल से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए काम कर रहे हैं. बाहर से निर्यात वस्तुओं में कमी करने के साथ ही रक्षा मेडिकल, इलेक्ट्रॉनिक सहित हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं. जिन वस्तुओं में भारत के मजदूरों इंजनियरों का पसीना लगा है और जो भारत की मिट्टी में बनी है वह वस्तु स्वदेशी है. लोगों से संकल्प कराया जाएगा कि डेस्टिनेशन वेडिंग स्वदेश में ही करवाएं. वहीं पर्यटन के लिए विदेश जाने वालों को समझाया जाएगा कि भारत में कई अच्छे पर्यटन स्थल हैं वहां जाएं. स्वदेशी अपनाएं विदेशी से दूरी बनाएं का भाव जगाया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!