सीकर में एसआई भर्ती रद्द होते ही आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बताया 'संघर्ष की जीत'

Sikar News: राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा एसआई भर्ती रद्द करने पर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने नीमकाथाना में पटाखे फोड़कर खुशी मनाई. उन्होंने इसे युवाओं के शोषण के खिलाफ हनुमान बेनीवाल के संघर्ष की जीत बताया.

सीकर में एसआई भर्ती रद्द होते ही आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बताया 'संघर्ष की जीत'
Image Credit: Sikar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Sikar News: राजस्थान में एसआई भर्ती परीक्षा रद्द होने पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार खुशी जताई है. सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित खेतड़ी मोड़ चौराहे पर आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश नेहरा के नेतृत्व में पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर इस फैसले का स्वागत किया.

एसआई भर्ती रद्द

Add Zee News as a Preferred Source

कार्यकर्ताओं ने इसे अपने लंबे संघर्ष की जीत बताया. ओमप्रकाश नेहरा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा एसआई भर्ती रद्द करने का फैसला आरएलपी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों से पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार संघर्ष कर रहे थे, और आज उनके संघर्ष की जीत हुई है.

राज्य सरकार पर निशाना

नेहरा ने कहा कि यह भर्ती युवाओं के लिए एक बड़ा शोषण थी और वे लंबे समय से इससे त्रस्त थे. हाईकोर्ट के इस निर्णय से युवाओं को एक तरह की आजादी मिली है, जिसका जश्न वे आज पटाखे फोड़कर मना रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अभी भी इस फैसले के खिलाफ डबल बेंच में जाने की तैयारी कर रही है, जो यह दिखाता है कि यह सरकार युवा विरोधी है.

संघर्ष की जीत

इस मौके पर मौजूद युवाओं ने भी इस निर्णय को अपने संघर्ष की जीत बताया और हनुमान बेनीवाल का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे. यह जश्न पार्टी और युवाओं के बीच बढ़ते सहयोग और विश्वास का प्रतीक बन गया है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More