&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Vrindavan Kathavachak Marriage Jaipur: वृंदावन के प्रसिद्ध युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर में हरियाणा की शिप्रा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह हाई-प्रोफाइल विवाह संस्कार जयपुर के होटल ताज आमेर में देशभर के प्रमुख साधु-संतों और प्रसिद्ध हस्तियों की मौजूदगी में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा.
)
साधु-संतों का लगेगा जमावड़ा
5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शादी की रस्में होंगी. इस कार्यक्रम में देश-विदेश से प्रमुख मेहमान जयपुर पहुँचेंगे. निमंत्रण पाने वालों में प्रमुख नाम शामिल हैं- बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, मूलक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, प्रसिद्ध कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी और देवकीनंदन ठाकुर और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक आदि.
जयपुर के प्रमुख संत-महंत, जिनमें गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी और श्री सरस निकुंज के बड़े भैया जी शामिल हैं, वे भी इस विवाह संस्कार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.
)
कौन हैं इंद्रेश-शिप्रा?
इंद्रेश उपाध्याय, वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्रीकृष्णचन्द्र शास्त्री (ठाकुर जी) के बेटे हैं. उनका परिवार धार्मिक पृष्ठभूमि का जाना-माना नाम रहा है. वहीं शिप्रा हरियाणा के यमुना नगर की मूल निवासी हैं, जिनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा डीएसपी रह चुके हैं. उनका परिवार फिलहाल पंजाब के अमृतसर में रहता है. बताया गया है कि दोनों परिवार एक-दूसरे से काफी समय से परिचित हैं.
)
निमंत्रण पत्र में वृंदावन का प्रसाद
इंद्रेश और शिप्रा के विवाह के लिए एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है, जिसके साथ वृंदावनधाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है. इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची और अन्य मंदिरों से लड्डू शामिल हैं.
)
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, जो अक्सर भागवत कथा के दौरान जयपुर के प्रति अपना विशेष लगाव व्यक्त करते हैं और इसे 'छोटा वृंदावन' कहते हैं, उसी शहर को अपने विवाह का गवाह बनाएंगे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!