जयपुर डेयरी ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट! 25 रुपए प्रति किलोग्राम की खरीद दर के साथ मिलेगा 4 रुपए का अतिरिक्त बोनस

Rajasthan News: जयपुर डेयरी ने सात महीनों में पांचवीं बार दूध खरीद दर बढ़ाई. अब दुग्ध उत्पादकों को 900 रु./किलो फैट मिलेगा. साथ ही 1-21 अक्टूबर तक 4 रु./लीटर बोनस भी दिया जाएगा. यह बढ़ोतरी 2.20 लाख किसानों को सीधा फायदा पहुंचाएगी.

जयपुर डेयरी ने किसानों को दिया दिवाली गिफ्ट! 25 रुपए प्रति किलोग्राम की खरीद दर के साथ मिलेगा 4 रुपए का अतिरिक्त बोनस
Image Credit: jaipur dairy price

Jaipur Dairy: जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने दूध की खरीद दर में फिर से वृद्धि की है. यह पिछले सात महीनों में पांचवीं बार है जब दूध खरीद कीमत में इजाफा किया गया है. इस बार वृद्धि 25 रुपए प्रति किलो फैट की दर से की गई है. इसके साथ ही, सभी दूध देने वाले समिति सदस्यों को 4 रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा.

डेयरी के एमडी ने बताया
जयपुर डेयरी के एमडी मनीष फौजदार ने बताया कि अब दुग्ध उत्पादकों से दूध 875 रुपए की बजाय 900 रुपए प्रति किलो फैट की दर से खरीदा जाएगा. इसके अलावा दीपावली पर 1 से 21 अक्टूबर तक 4 रुपए प्रति लीटर का बोनस भी दिया जाएगा. फौजदार ने आगे कहा कि इस बढ़ोतरी के तहत दुग्ध उत्पादकों को 1 से 21 अक्टूबर तक दूध के लिए 900 रुपए प्रति किलो फैट, 2 रुपए प्रति किलो फिक्स राशि, 5 रुपए प्रति किलो फैट (मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना) और 4 रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

21 अक्टूबर के बाद बोनस कर दिया जाएगा समाप्त
21 अक्टूबर के बाद यह बोनस समाप्त कर दिया जाएगा. जयपुर डेयरी ने मार्च के अंत में सबसे पहले दूध की खरीद दर 50 रुपए प्रति किलो फैट बढ़ाई थी. इसके बाद 30 अप्रैल को 25 रुपए, 10 जुलाई को 25 रुपए और अगस्त में 25 रुपए प्रति किलो फैट की दर से बढ़ोतरी की गई थी. जयपुर और दौसा जिले में करीब 3,500 पंजीकृत डेयरी सहकारी समितियां हैं. इन समितियों से लगभग 2.20 लाख दुग्ध उत्पादक सीधे जयपुर डेयरी को दूध बेचते हैं. नई दरों से इन दुग्ध उत्पादकों को सीधे लाभ मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More