MLA की लाइट फ्री, जनता पर सख्ती! आखिर जयपुर डिस्कॉम क्यों कर रहा बड़ा भेदभाव?

Jaipur Discom: जयपुर डिस्कॉम की दोहरी नीति उजागर हुई है. आम जनता का बिजली बिल 10–15 दिन लेट होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है, जबकि कई विधायक लाखों का बकाया होने पर भी सिर्फ नोटिस पाते हैं. कई माननीयों ने अब तक एक बार भी बिल जमा नहीं किया है.

MLA की लाइट फ्री, जनता पर सख्ती! आखिर जयपुर डिस्कॉम क्यों कर रहा बड़ा भेदभाव?
Image Credit: jaipur discom

Jaipur News: राजधानी जयपुर में जयपुर डिस्कॉम अधिकारियों की दोहरी नीति पर सवाल खड़े हो गए हैं. आम लोगों के लिए जहां 10–15 दिन की देरी में ही बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर दी जाती है, वहीं विधायकों को केवल नोटिस देकर छोड़ दिया जाता है.

विधायकों ने नहीं चुकाया बिल
ज्योति नगर स्थित मल्टीस्टोरी फ्लैट्स, जहां राजस्थान के विधायक रहते हैं, वहां बिजली बिलों का बकाया लाखों रुपये तक पहुंच चुका है. जांच में सामने आया कि कई विधायकों ने तो फ्लैट आवंटन के बाद से अब तक एक भी बार बिजली का बिल नहीं चुकाया. बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया वसूली नहीं हो पाई है.

Add Zee News as a Preferred Source

विधायकों पर करोड़ों का बकाया
जांच के अनुसार, विधायक अभिमन्यु पर 1,56,246 रुपये, इंद्रा मीणा पर 1,35,602 रुपये, मुकेश भाकर पर 1,19,850 रुपये, भगवाना राम सैनी पर 1,15,984 रुपये, सुमन लाल नायक पर 1,04,063 रुपये, कैलाश चंद मीणा पर 95,391 रुपये और अर्जुनलाल जीनगर पर 1,56,246 रुपये का बिल बकाया है. जिससे साफ पता चल रहा है कि कई विधायकों का बकाया एक बार भी भुगतान न करने के कारण लगातार बढ़ता चला गया है.

राजस्व बढ़ाने की चुनौती
डिस्कॉम एमडी लगातार राजस्व बढ़ाने पर जोर दे रही हैं और समीक्षा बैठकों में इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 100 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब आम जनता से तुरंत वसूली की जाती है तो माननीयों के मामले में कार्रवाई क्यों टल रही है. सिटी सर्किल (साउथ) के अधीक्षण अभियंता अनिल टोड़वाल ने बताया कि सभी विधायकों को नोटिस दे दिए गए हैं और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर बिल जमा कराने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

कब होगी सख्त कार्रवाई?
हालात यह हैं कि आम आदमी का कनेक्शन छोटी-सी देरी पर ही काट दिया जाता है, जबकि विधायकों पर केवल नोटिस देकर खानापूर्ति हो रही है. अब देखना होगा कि डिस्कॉम अधिकारी इस मामले में कब तक सख्ती दिखाते हैं या फिर यह सिलसिला नोटिस तक ही सीमित रह जाता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More