अब जयपुर से नहीं जा पाएंगे बैंकॉक! महंगे फ्यूल ने छीनी इंटरनेशनल कनेक्टिविटी

Rajasthan News: जयपुर एयरपोर्ट को बड़ा झटका लगा है. एयर एशिया ने आज से जयपुर-बैंकॉक की इकलौती फ्लाइट बंद कर दी. बढ़ती फ्यूल कॉस्ट और कम यात्रीभार इसकी वजह बताए जा रहे हैं. अब जयपुर से सिर्फ शारजाह, मस्कट और अबूधाबी के लिए ही इंटरनेशनल फ्लाइट बची हैं.

अब जयपुर से नहीं जा पाएंगे बैंकॉक! महंगे फ्यूल ने छीनी इंटरनेशनल कनेक्टिविटी
Image Credit: Jaipur To Bangkok Flight

Jaipur To Bangkok Flight: जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी के मामले में बड़ा झटका लगा है. जयपुर से बैंकॉक के बीच संचालित होने वाली एकमात्र फ्लाइट आज से बंद हो गई है. एयरलाइन ने फ्लाइट बंद होने के पीछे संचालन कारणों का हवाला दिया है. हालांकि एयरलाइन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एविएशन फ्यूल की लागत बढ़ने की वजह से एयरलाइन के लिए फ्लाइट संचालित कर पाना मुश्किल हो रहा है. वहीं बढ़ी हुई दरों पर पर्याप्त यात्रीभार भी नहीं मिल पा रहा था. आपको बता दें कि जयपुर से बैंकॉक के बीच एयर एशिया एयरलाइन की फ्लाइट संचालित हो रही थी. एयर एशिया की यह फ्लाइट जयपुर से बैंकॉक के डॉन मुआंग एयरपोर्ट के लिए संचालित हो रही थी. एयर एशिया ने देश के कुछ अन्य एयरपोर्ट्स पर भी फ्लाइट संचालन कम करने के संकेत दिए हैं. आपको बता दें कि ईरान-अमेरिका युद्ध हालातों के चलते पहले से एयर कनेक्टिविटी को लेकर संकट चल रहा है. जयपुर से दुबई के बीच चलने वाली 2 फ्लाइट्स 1 मार्च से ही बंद चल रही हैं. अब फ्यूल कॉस्ट बढ़ने की वजह से बैंकॉक की फ्लाइट बंद होने से हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है. हालांकि एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि बैंकॉक की यह फ्लाइट अक्टूबर से फिर से शुरू होगी.

जयपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी को झटका
- एयर एशिया की फ्लाइट FD-130/131 हुई आज से बंद
- बैंकॉक से रात 10:15 बजे फ्लाइट पहुंचती थी जयपुर
- जयपुर से रात 11:15 बजे फ्लाइट जाती थी बैंकॉक
- रविवार 10 मई को अंतिम बार संचालित हुई यह फ्लाइट
- बताया जा रहा, लखनऊ एयरपोर्ट से भी बैंकॉक फ्लाइट बंद की आशंका
- इससे पहले जयपुर से 1 मार्च से दुबई की 2 फ्लाइट हो गई थी बंद
- स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-58/57 हो गई थी 1 मार्च से बंद
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-196/195 भी हो चुकी है बंद

Add Zee News as a Preferred Source

अब मात्र 3 विदेशी शहरों के लिए फ्लाइट
जयपुर एयरपोर्ट से बैंकॉक की फ्लाइट बंद होने से इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी बस नाम के लिए रह गई है. ईरान और अमेरिका युद्ध से पहले जयपुर एयरपोर्ट से 6 विदेशी शहरों के लिए 8 फ्लाइट संचालित हो रही थी. इनमें 2-2 फ्लाइट दुबई और अबूधाबी के लिए थी. जबकि एक-एक फ्लाइट शारजाह, मस्कट, बैंकॉक और कुआलालंपुर के लिए संचालित हो रही थी. दुबई की दोनों फ्लाइट 1 मार्च से बंद हैं. कुआलालंपुर की फ्लाइट 31 जनवरी से बंद है. ऐसे में अब बैंकॉक की फ्लाइट भी बंद होने के बाद मात्र 3 विदेशी शहरों के लिए फ्लाइट बची हैं. इंटरनेशनल एयर कनेक्टिविटी के नाम पर जयपुर से वर्तमान में मात्र शारजाह, मस्कट और अबूधाबी के लिए ही फ्लाइट संचालित हो रही हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.