Dausa News: दौसा का ऐतिहासिक उत्सव — 24 घंटे चली श्रद्धा और उल्लास की रस्में

Rajasthan News: दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा में सदियों पुरानी परंपरा के तहत झूला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. हजारों लोग शामिल हुए, भव्य झांकियां सजीं और मीणा ढांचा का आयोजन हुआ. कभी लोकगीत-रामलीला का हिस्सा रहे इस पर्व पर अब पाश्चात्य संस्कृति का असर दिखने लगा.

Dausa News: दौसा का ऐतिहासिक उत्सव — 24 घंटे चली श्रद्धा और उल्लास की रस्में
Image Credit: dausa jhoola melaSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Dausa News: राजस्थान में आज भी राजा महाराजाओं की परंपरा पूरे जोश और उल्लास से निभाया जाता है. ऐसा ही शानदार और मनमोहक दृश्य दौसा जिले में देखने को मिला. जहां पुरानी परंपरा के अनुरूप रामगढ़ पचवारा में झूला महोत्सव का आयोजन किया गया बताया जा रहा है. यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है और इस महोत्सव में दौसा जिले के नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से लोग पहुंचते हैं और महोत्सव में शामिल होते हैं. झूला महोत्सव के इस आयोजन में हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ पहुंची तो पुलिस को भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

झूला महोत्सव में निकली झांकियां
झूला महोत्सव के चलते मंदिरों में भव्य मनमोहक झांकियां सजाई गईं. जिसके लोगों ने बारी बारी से दर्शन किए पूर्व में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति गीतों की प्रस्तुतियां दी जाती थी तो वही रामलीला का मंचन होता था. लेकिन बदलते समय में यह लुप्त हो गया और झूला महोत्सव पर पाश्चात्य संस्कृति हावी हो गई. जिसके चलते फिल्मी गीतों पर कलाकार नृत्य करते हुए दिखाई दिए. हालांकि मीणा ढांचा का भी आयोजन किया गया. जिसका लोगों ने खूब आनंद लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

श्रावण माह की पूर्णिमा
प्राचीन समय में झूला महोत्सव की परंपरा के पीछे क्या मनसा रही होगी यह तो साफ नहीं है लेकिन बड़े बुजुर्गों की माने तो श्रावण माह की पूर्णिमा को यह महोत्सव हर बार आयोजित किया जाता है. निरंतर 24 घंटे तक चलता है इसके पीछे लॉजिक यही है कि पहले के समय में मनोरंजन के कोई संसाधन नहीं होते थे. तो इस तरह के आयोजन किए जाते थे. साथ ही इन आयोजनों के बहाने लोग एक दूसरे से प्यार प्रेम से मिलते थे और सामाजिक उत्थान को लेकर चर्चा भी करते थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dausa News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author