&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli Behror News: राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और बंद पड़े विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद कमिश्नर नूर मोहम्मद पर नाराजगी जताई. उन्होंने फोन पर कमिश्नर से बातचीत करते हुए कहा कि आप बहाना बनाते हैं और आपने कुछ भी नहीं किया. आप मीठी-मीठी बातें करते हो और भ्रष्टाचार फैला रखा है. विधायक ने कमिश्नर को बहानेबाज बताते हुए कहा कि वे मंत्री से शिकायत करेंगे और उनका काम करवा देंगे.
जनसुनवाई के लिए पहुंचे थे विधायक
विधायक डॉ. जसवंत यादव आज नारनौल रोड स्थित अपने कार्यकाल पर जनसुनवाई करने पहुंचे थे. शहर से बाहर निकलते समय उन्होंने शहर की बदतर स्थिति देखी. जैसे ही ऑफिस पहुंचे, उनके कार्यकर्ताओं ने शहर की हालत से उन्हें रू-ब-रू कराया. इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई से पहले कमिश्नर को फोन लगाया और शहर की समस्याओं पर चर्चा की. कमिश्नर नूर मोहम्मद ने कोटपूतली का चार्ज होने की बात कही, लेकिन शहर में आमजन की समस्याओं को लेकर विधायक नाराज रहे.
आमजनों की सुनी समस्याएं
जनसुनवाई के दौरान विधायक ने आमजन की समस्याएं सुनी. उनके सामने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या आई. इसके अलावा शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेरों की शिकायत भी की गई. विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि विधानसभा में प्रश्न उठाने से हमें पशु अस्पताल के लिए 2 करोड़ रुपए मिले.
नाराजगी व्यक्त की
डॉ. जसवंत यादव ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की कमी को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और इसके लिए कमिश्नर पर कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लिया और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli Behror News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!