मदन राठौड़ का सनसनीखेज बयान, विदेशी कंपनी भी बनेगी ‘मेक इन इंडिया’!

Rajasthan News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ‘कम इन इंडिया, मेक इन इंडिया’ भी स्वदेशी है, चाहे कंपनी विदेशी हो. उन्होंने इसे व्यक्तिगत विचार बताया. वहीं, आत्मनिर्भर भारत अभियान, पीएम मोदी की प्रेरणादायी ‘मन की बात’ और बांसवाड़ा एटॉमिक प्लांट का भी जिक्र किया.

मदन राठौड़ का सनसनीखेज बयान, विदेशी कंपनी भी बनेगी ‘मेक इन इंडिया’!
Image Credit: madan rathoreSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने केंद्र के स्वदेशी अभियान को लेकर बयान दिया कि 'कम इन इंडिया, मेक इन इंडिया', यह भी स्वदेशी, राठौड़ बोले, हिंदुस्तान में बनी सभी वस्तुएं मेक इन इंडिया, भले ही कम्पनी विदेशी हो, इससे फर्क नहीं पड़ता. इतना बोलने के बाद राठौड़ ने कहा कि ये मेरे व्यक्तिगत विचार है, पार्टी लाइन से हटकर विचार दे रहा हूं.

आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी ने तीन महीने के लिए देशभर में 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू किया है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कम इन इंडिया मेक इन इंडिया, फिर तत्काल कहा, ये मेरे व्यक्तिगत विचार है पार्टी लाइन से हटकर विचार दे रहा हूं. राठौड़ ने कहा कि कोई बाहर से आकर काम करेगा, उसकी रेवन्यू भी हमें ही मिलेगी. हालांकि कमाई का कुछ हिस्सा बाहर जा सकता है, लेकिन अधिकांश लाभ हिंदुस्थान को ही मिलेगा. हिंदुस्तान में बनी सभी वस्तुएं भी मेक इन इंडिया है. राठौड़ ने कहा कि हम स्थानीय उत्पाद को ज्यादा महत्व देंगे. उद्यमी भी ऐसी वस्तुओं का निर्माण करें जो विदेशी वस्तुओं का विकल्प बनें, आम आदमी विदेशी वस्तुओं का उपयोग कर सके.

पार्टी कार्यालय में मन की बात सुनी

इससे पहले बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी. कार्यक्रम के बाद राठौड़ ने मीडिया से कहा कि आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को प्रेरणा से भर दिया. शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति की सराहना की. प्रधानमंत्री ने भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का भी स्मरण किया. प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी बेटियों के साहस की मिसाल भी पेश की, दो बेटियों के लगभग 300 दिनों तक नाव से 14,000 किलोमीटर की कठिन यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण करना, पूरा देश और विशेषकर हमारी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का उल्लेख

राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया. कैसे डॉ. हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित यह संगठन आज एक वटवृक्ष बन चुका है, जो राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती से खादी अपनाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और लोकल फॉर वोकल के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया. यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसके साथ ही उन्होंने महान कवि व संगीतकार सुधीर फड़के को भी याद किया, जिनके गीतों में राष्ट्रभक्ति की गूंज थी.

बांसवाड़ा दौरे के दौरान बड़ी सौगात दी

मदन राठौड़ ने कहा कि 25 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा में एटॉमिक एनर्जी प्लांट का शिलान्यास कर प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी है. यह प्लांट 2800 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन की क्षमता के साथ राजस्थान के ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त करेगा. इससे पूर्व केवल रावतभाटा में ऐसा संयंत्र था. यह राजस्थान के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों की सौगात भी दी, जिससे प्रदेश में यातायात और पर्यटन दोनों को बढ़ावा मिलेगा. इन सभी उपलब्धियों के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं और उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More