Rajasthan News: जयपुर के RIICO (कालाडेरा) में भगवती पेपर मील के गोदाम में भीषण आग लगी. AFO ने बताया कि फैक्ट्री बिना Fire NOC के चल रही थी. पास की शराब फैक्ट्री तक आग न फैलने से बड़ा हादसा टल गया, पर सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bhagwati Paper Mill Fire: जयपुर के कालाडेरा स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात भगवती पेपर मील के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी भयंकर थी कि 10 घंटे बाद भी दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.
बिना Fire NOC संचालित हो रही थी फैक्ट्री
चौमूं AFO (असिस्टेंट फायर ऑफिसर) जय कुमार जांगिड़ ने जानकारी दी कि प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि, सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि यह फैक्ट्री बिना फायर NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) और आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के ही संचालित हो रही थी.
टला बड़ा हादसा
रीको इलाके की अधिकांश फैक्ट्रियों के पास फायर NOC और सुरक्षा उपकरण नहीं हैं. भगवती पेपर मील के गोदाम के पास ही एक शराब की फैक्ट्री संचालित होती है, जहां बड़ी मात्रा में स्प्रिट रखी रहती है.गनीमत: AFO जांगिड़ ने बताया कि यह गनीमत रही कि आग की चिंगारी शराब फैक्ट्री तक नहीं पहुंची, वरना स्प्रिट बेहद तेजी से आग पकड़ती है और एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था.नुकसान: आग लगने से फैक्ट्री में रखे पेपर रोल एक-एक करके जल गए हैं और बड़ी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया है.
दमकल कर्मी अभी भी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं. इस घटना ने RIICO इलाके में संचालित होने वाली फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!