पत्नी के लिए मदन दिलावर के सामने फूटकर रो पड़ा शख्स, बोला- मेरी बीवी को दिलवा दो

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की जनसुनवाई में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जनसुनवाई में पीड़ित ने मंत्री मदन दिलावर से कहा कि मेरी पत्नी को दिलवा दो.

पत्नी के लिए मदन दिलावर के सामने फूटकर रो पड़ा शख्स, बोला- मेरी बीवी को दिलवा दो
Image Credit:

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर जिले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की जनसुनवाई में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जनसुनवाई में पीड़ित ने मंत्री मदन दिलावर से कहा कि मेरी पत्नी को दिलवा दो. मेरी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर पड़ोसी के साथ भाग गई है.

ये मामला सुनकर एक बार तो मंत्री मदन दिलावर भी सदमें में आ गए. ये मामला कोटा के रामगंज मंडी का है. जहां शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जनसुनवाई कर रहे थे. रामगंज मंडी क्षेत्र के सहराबाद निवासी धर्मेंद्र बैरवा ने मंत्री मदन दिलावर से गुहार लगाई.

मंत्री मदन दिलावर से पीड़ित धर्मेंद्र बैरवा ने गुहार लगाते हुए कहा कि पड़ोसी सोनू बैरवा उसकी पत्नी वर्षा जिनवाल को बहला फुसलाकर लेकर भाग गया. पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी ज्वेलरी व नगदी लेकर पड़ोसी के साथ फरार हो गई.

पीड़ित ने मंत्री मदन दिलावर को बताया कि सोनू के भाई राजेश को पता है कि उसकी पत्नी और उसका भाई कहां रहते हैं, उसके बाद मंत्री मदन दिलावर ने पुलिस को निर्देश दिए. तुरंत गुमशुदगी दर्ज कर इसकी पत्नी को बरामदकर सुपुर्द किया जाए.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान हो सके इसके लिए बी.जे. मेडिकल कॉलेज की जांच भवन में परिजनों के डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था शुरू की गई. डीएनए टेस्ट के माध्यम से मृतकों की पहचान की जा सकेगी.

मृतकों के निकट संबंधियों जैसे माता-पिता और बच्चों के डीएनए सैंपल से पहचान की जाएगी. अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान हो सके. इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अहमदाबाद स्थित बी.जे. मेडिकल कॉलेज के जांच भवन में मृतकों के परिजनों जैसे माता-पिता, भाई, बहन के खून का सैंपल लिया जा रहा है.

जिसके बाद डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की गई है. जांच भवन में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के ब्लड सैंपल लिए जाने के बाद उन्हें डीएनए टेस्ट के लिए गांधीनगर की फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा और उसके बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी.

दूसरी ओर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों का भी डीएनए टेस्ट किया जा रहा है. गांधीनगर फॉरेंसिक लैब से डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों डीएनए टेस्ट का मिलान करके मृतकों की पहचान की जाएगी और फिर उनके परिवार को डेड बॉडी सौंपी जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Dinesh Tiwari

Add Zee News as a Preferred Source

संबंधित खबरें

About the Author

Aman Singh