5 और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित हुईं खदानें, मिनरल माइनिंग, सुरक्षा और निवेश में राजस्थान बना अग्रणी केंद्र

Rajasthan News: देश में खदानों से मिनरल निकालने के साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जनसमुदाय के हितों के लिए कार्य करने वाली खदानों को 5 और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया.

5 और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित हुईं खदानें, मिनरल माइनिंग, सुरक्षा और निवेश में राजस्थान बना अग्रणी केंद्र
Image Credit: Rajasthan NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: देश में खदानों से मिनरल निकालने के साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय जनसमुदाय के हितों के लिए कार्य करने वाली खदानों को 5 और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सभागार में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि खदान संचालकों का हर प्रदेश और देश की प्रगति में बड़ा योगदान है. राजस्थान को खनिजों का संग्रहालय कहा जाता है. यहां 85 प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं, जिनमें से 57 प्रकार के खनिजों का खनन किया जा रहा है. मेजर खानों के ऑक्शन में राजस्थान शतक पूरा कर चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

माइनर मिनरल में 960 ऑक्शन और क्वारी के 137 ऑक्शन किए जा चुके हैं. यह विचार मुख्यमंत्री ने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर सभागार में व्यक्त किए. यहां इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स की तरफ से देश के 5 और 7 स्टार रेटेड खदानों को सम्मानित किया गया.

3 खदानों को 7 स्टार कैटेगरी और 95 खदानों को 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खनन क्षेत्र में इन्वेस्ट करने के इच्छुक व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि आप राजस्थान आइए, यहां आपको सभी मिनरल मिलते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान में हमारे 35 लाख करोड़ के MOU हुए थे. पिछले 6 माह में 4.25 लाख करोड़ के MOU को जमीन पर उतारने का कार्य किया जा चुका है. राज्य में अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. हम केंद्र की तर्ज पर राजस्थान में भी खदानों का सम्मान शुरू करेंगे.

समारोह में केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि भारत के माइनिंग सेक्टर में राजस्थान की बड़ी भूमिका है. संसद के नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, राष्ट्रपति भवन के निर्माण में राजस्थान की भूमिका रही है. भारत की 2000 वर्षों की मजबूत माइनिंग विरासत का राजस्थान मजबूत स्तंभ है.

मकराना मार्बल, जोधपुर सैंड स्टोन पूरे देश में फेमस हैं. इस साल 1200 कार्यशील माइंस में से 95 माइंस को 5 स्टार रेटिंग मिली है, जो हर्ष का विषय है. माइंस को सेफ्टी मॉनिटरिंग करते हुए रेगुलर सेफ्टी ड्रिल्स करनी चाहिए.

आज तकनीक से जड़ी चीजों में क्रिटिकल मिनरल्स जरूरी हैं. PM मोदी अर्जेंटीना गए और वहां पर लिथियम ब्लॉक्स के लिए बात की गई है. आज भी हमें 90 प्रतिशत से ज्यादा क्रिटिकल मिनरल्स विदेशों से एक्सपोर्ट कर लाने पड़ते हैं.

समारोह में केंद्रीय खान मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संजय लोहिया ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कामगारों को सुविधा देना, उनका बीमा करना बेहतर शुरुआत है. समारोह में राजस्थान के खान एवं पेट्रोलियम प्रमुख सचिव टी. रविकांत, IBM के महानियंत्रक पीयूष नारायण शर्मा भी उपस्थित रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More