&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना माइनिंग एंड क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा खनन सेक्टर में लागू किये जा रहे नियमों के विरोध में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की है. इस सम्बन्ध में समिति अध्यक्ष सुन्दर मल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी खनन पट्टा धारियों द्वारा 25 प्रतिशत रॉयल्टी बढ़ाये जाने, एक राज्य में दो दर से रॉयल्टी वसूल करने, हरियाणा सरकार द्वारा राजस्थान से जाने वाले खनिज पर 80 रूपये प्रति टन अतिरिक्त ISTP शुल्क वसूली करने, खदानों में ए आई के द्वारा जबरन पंचनामा बनाने, ट्रैक्टरों के रवन्ना और टी पी काटने पर जुर्माना लगाने, अव्यवाहरिक ड्रोन सर्वे लागू करने आदि का विरोध करते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया.
कौन-कौन रहा उपस्थित
बैठक को समिति उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल, सचिव शंकर सैनी ने खनन और क्रेशर को उद्योग का दर्जा देने की मांग की, कोषाध्यक्ष छगन मोदी, प्रमोद बाजौर ने भी सम्बोधित किया बैठक में दिनेश अग्रवाल, सीताराम यादव, महेश मेगोतिया, बलबीर चौधरी, ज्ञानीराम यादव, प्रदीप यादव, अनील जोशी, प्रहलाद सैनी, भगत सिंह बाजौर, और पीयूष मेगोतिया समेत सैकड़ों खनन पट्टाधारी और क्रेशर संचालक मौजूद रहे.
पढ़ें सीकर की एक और खबर
नीमकाथाना इलाके के डाबला थाना अंतर्गत ग्राम नाथाकीनांगल में एक दुकानदार से गुरुवार रात फोन पर धमकी देकर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. दुकानदार कैलाश अग्रवाल ने बताया कि करीब आठ बजे उनके पास तीन बार फोन आए, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि अगर 5 लाख रुपए नहीं दिए गए तो वे उसकी हत्या कर देंगे. इस धमकी भरे फोन कॉल की जानकारी डाबला थाना प्रभारीराजवीर सिंह को दी गई, जिससे रात को ही दुकानदार के घर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी. पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है. ग्रामीणों का मानना है कि यह धमकी देने वाले स्थानीय अपराधी हैं, जो आदतन अपराधी तत्व है. थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!