सीकर में अपहरण की अफवाह से कांपा इलाका, सच्चाई निकली पति-पत्नी का विवाद

Rajasthan News: सीकर जिले के नीमकाथाना में दो बच्चों के अपहरण की खबर ने सनसनी फैलाई, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि यह अपहरण नहीं था. दरअसल, मां नीतू कंवर अपने पति से विवाद के चलते बच्चों को कार में लेकर चूरू स्थित अपने पीहर चली गई. बच्चे सकुशल अपनी मां के पास हैं.

सीकर में अपहरण की अफवाह से कांपा इलाका, सच्चाई निकली पति-पत्नी का विवाद
Image Credit: sikar kidnap khulasa

Sikar News: सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के दीपावास गांव में आज सुबह स्कूल जाते समय दो बच्चों के अपहरण मामले में नई बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों की मां ही अपने पति से मनमुटाव के चलते अपने दोनों बच्चों को कार में लेकर अपने पीहर गई है. नीमकाथाना पुलिस में चुरु पुलिस से भी इस बारे में संपर्क किया इसके बाद सामने आया कि दोनों बच्चों का अपहरण नहीं हुआ बल्कि उनकी मां नीतू कंवर ही अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने पीहर चूरू के रतन नगर आई है. पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में विवाद के चलते बिना सूचना के ही नीतू कंवर अपने दोनों बच्चों को लेकर पीहर आई है. जिसके चलते अचानक से हुए वाक्य के बाद अपहरण की सूचना सामने आई, लेकिन अपहरण जैसी कोई बात नहीं है. दोनों बच्चे सकुशल अपनी मां के पास है.

सुबह करीब 8 बजे अपहरण की मिली थी सूचना
नीमकाथाना के दीपावास में आज सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाते समय 9 साल की बालिका व 11 साल के बालक के अपहरण की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो घटना का वीडियो सामने आया. जिसमें स्कूल जाने के लिए खड़े दो बच्चों को एक कार में जबरन उठाकर ले जाने का वीडियो कैद हुआ. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की. हालांकि जब पुलिस में मामले की जांच शुरू की तो प्रारंभिक रूप से सामने आया कि दोनों बच्चों की मां ही दोनों बच्चों को कर में लेकर गई है. वहीं पूरे मामले में पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले थानाधिकारी?
नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी राजेश कुमार डूडी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आज करीब 8 बजे सूचना मिली थी कि दो बच्चों का अपहरण हुआ है. सूचना पर उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई और पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए. इस दौरान जांच में यह बात सामने आई की दीपावली की नीतू कंवर का अपने पति पूरन सिंह से विवाद चल रहा है और वह अपने बच्चों को कई दिनों से अपने साथ ले जाना चाहती थी. इसी के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई. महिला नीतू कंवर के पीहर चुरू जिले के रतन नगर के थाना अधिकारी से संपर्क कर जानकारी जुटाई तो सामने आया कि दोनों पति-पत्नी में विवाद चल रहा है. नीतू कंवर के वकील नासिर ने भी बताया कि उसकी नीतू कमर से बातचीत हुई है और नीतू कुमार करीब 11 बजे अपने दोनों बच्चों को लेकर पीहर आई है, अपहरण नहीं हुआ है. पुलिस ने दोनों बच्चों की मां नीतू कंवर और बच्ची दीपिका से भी बात करवाई है. मामले में जानकारी सामने आई है कि दोनों पति-पत्नी में विवाद था जिसके चलते ही आज सुबह बिना बताए अपने बच्चों को लेकर चली गई. महिला ने बच्चों को ले जाने की जानकारी भी नहीं दी थी जिसके चलते ही अपहरण की सूचना पुलिस के पास आई. नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि दोनों बच्चे से कुशल हैं और अपनी मां के पास है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author