बस्सी में दुर्घटना पीड़ितों को मिला न्याय, बीमा कंपनियों ने दिया करोड़ों का मुआवजा

Jaipur News: बस्सी की राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 करोड़ से ज्यादा के मामलों का निपटारा हुआ. सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को लाखों का मुआवजा मिला, जबकि बिजली और बैंक से जुड़े विवादों का भी समाधान किया गया.

बस्सी में दुर्घटना पीड़ितों को मिला न्याय, बीमा कंपनियों ने दिया करोड़ों का मुआवजा
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर के बस्सी कोर्ट परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया गया. इस लोक अदालत की अध्यक्षता अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजय कुमार मीना ने की. इस दौरान खासतौर पर सड़क दुर्घटना, बैंक वसूली और बिजली कनेक्शन से जुड़े मामलों पर ज़ोर दिया गया.

दुर्घटना मामलों में मिला लाखों का मुआवजा

Add Zee News as a Preferred Source

बार एसोसिएशन बस्सी के पूर्व अध्यक्ष और वकील कालूराम मीना ने बताया कि कई पुराने सड़क दुर्घटना मामलों में बीमा कंपनियों से पीड़ितों को अच्छा खासा मुआवजा दिलाया गया है. सभी फैसले आपसी सहमति से किए गए, जिससे लंबी कोर्ट की तारीखों से छुटकारा भी मिला.

कुछ प्रमुख मुआवजा पाने वाले पीड़ितों के नाम इस प्रकार हैं:

पीड़ितों के नाममुआवजा राशि
कौशल्या देवी  ₹37 लाख
मंजू देवी ₹23 लाख
कल्याण सहाय लखेरा₹20.65 लाख
सीमा देवी  ₹18 लाख
प्रीति जाट  ₹17 लाख
कविता ₹15.60 लाख
राहुल ₹13 लाख
निर्मला देवी ₹11 लाख
एजाज अहमद₹11 लाख
मनीष कुमार ₹1.60 लाख

इन सभी मामलों में वादी और प्रतिवादी दोनों की सहमति से समझौता हुआ, जिससे पीड़ित परिवारों को राहत मिली.

बैंक और बिल संबंधित मामलों का भी समाधान
लोक अदालत में सिर्फ दुर्घटना नहीं, बल्कि बैंकों से जुड़ी ₹2 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि के मामलों का भी निपटारा किया गया. इसके अलावा बिजली, पानी, मोबाइल और क्रेडिट कार्ड बिलों से जुड़े विवादों में ₹26.87 लाख रुपये की वसूली कर सुलह भी कराई गई.

समाज को मिला त्वरित न्याय

यह लोक अदालत न्याय व्यवस्था की उस सोच को दर्शाती है, जो जनता को तेज़, सुलभ और बिना लंबी प्रक्रिया के न्याय देना चाहती है. वहीं पीड़ितों को समय पर राहत देकर अदालत ने विश्वास और मानवता का उदाहरण पेश भी किया है.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur news हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.