NDA उम्मीदवार CP राधाकृष्णन चुने गए उपराष्ट्रपति, विपक्ष के सुदर्शन रेड्डी को हराया

Rajasthan News: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला. देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में राधाकृष्णन ने जीत हासिल की.

NDA उम्मीदवार CP राधाकृष्णन चुने गए उपराष्ट्रपति, विपक्ष के सुदर्शन रेड्डी को हराया
Image Credit: Vice President

Rajasthan News: देश के उपराष्ट्रपति का चुनाव हुआ. उपराष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चली. इसके बाद चुनाव का नतीजा आया. एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत हुई.

सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत के साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला. देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में राधाकृष्णन के चुनाव के बाद जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई. पूरे प्रदेश भाजपा कार्यालय में दीपावली जैसा माहौल बन गया.

Add Zee News as a Preferred Source

भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया. परिसर को रंगीन लाइटों से सजाया गया और आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.

सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 452 वोटों से पराजित किया, जो एनडीए के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है. जीत की खबर मिलते ही प्रदेश भर से कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे.

‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की नीतियों में जनता के विश्वास की जीत बताया. जीत के इस उत्सव ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More