राजस्थान में बदल गई सेवा की परिभाषा! जानिए कैसे मिलेगा हर समस्या का फटाफट हल

Jaipur News: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 'एक जगह, एक दिन, एक समाधान' नारे के साथ शहरी-ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत की है. ये शिविर 17 सितंबर से एक माह तक चलेंगे, जहां नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा होगा.

राजस्थान में बदल गई सेवा की परिभाषा! जानिए कैसे मिलेगा हर समस्या का फटाफट हल
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आमजन को राहत देने के लिए एक बड़ी पहल की है. आज से प्रदेश भर में शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत हो रही है, जिसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर और त्वरित रूप से करना है. इस अभियान का नारा है- 'एक जगह, एक दिन, एक समाधान'.

घर-घर पहुंचेगी सरकार
इन सेवा शिविरों का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी नागरिक को अपने छोटे-मोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें. अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शिविर में आने वाला कोई भी व्यक्ति खाली हाथ न लौटे. अगर किसी कारण से समस्या का तुरंत समाधान नहीं हो पाता, तो उसे एक निश्चित समय सीमा में

Add Zee News as a Preferred Source

निपटाया जाएगा.

शहरी सेवा शिविर

शहरों में यह शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हर वार्ड में आयोजित होंगे. यहां मुख्य रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों, पट्टों, भवन निर्माण स्वीकृतियों और विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों का निपटारा होगा. इसके अलावा, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पार्कों के रखरखाव जैसी नागरिक सेवाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

ग्रामीण सेवा शिविर: ग्रामीण क्षेत्रों में ये शिविर पंचायत स्तर पर हर हफ्ते तीन दिन आयोजित किए जाएंगे. यहां 16 विभागों से संबंधित 48 तरह की गतिविधियां होंगी. इनमें किसान रजिस्ट्री, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र बनाने जैसे काम शामिल हैं. साथ ही, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से जुड़े प्रकरणों का निपटारा भी मौके पर किया जाएगा.

समय और धन की बचत
सरकार की इस पहल से शहर और गांव दोनों जगह के लोगों का समय और पैसा बचेगा. ये शिविर सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुशासन (गुड गवर्नेंस) की दिशा में एक बड़ा कदम हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी टीम का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी देरी के हर नागरिक तक पहुंचे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More