Alwar News: अलवर में आधी रात का हाई वोल्टेज ड्रामा! चोर के हाथ-पैर बांधकर किया कैद, वीडियो वायरल

Rajasthan News: अलवर के तुलेड़ा रोड स्थित शिव कॉलोनी में चोरी करते पकड़े गए युवक सचिन बैरवा को स्थानीय लोगों ने हाथ-पैर बांधकर रखा और पिटाई की. आरोपी नशेड़ी गिरोह का सदस्य है, OLX ठगी में भी शामिल. पुलिस ने साथियों की तलाश शुरू की, जबकि मोहल्लेवाले गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Alwar News: अलवर में आधी रात का हाई वोल्टेज ड्रामा! चोर के हाथ-पैर बांधकर किया कैद, वीडियो वायरल
Image Credit: alwar thief got caught

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. ताजा मामला तुलेड़ा रोड स्थित शिव कॉलोनी का है, जहां शुक्रवार आधी रात चोरी करते हुए भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस आने तक उसके हाथ-पैर बांधकर रखा. इस दौरान की पूछताछ का वीडियो भी लोगों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मोबाइल और पानी की मोटर चोरी करने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे एक निर्माणाधीन मकान के चौकीदार का मोबाइल फोन और पानी की मोटर चोरी की कोशिश की जा रही थी. इसी बीच, पास में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर एक युवक भागने लगा, जिसे मोहल्लेवासियों ने घेरकर दबोच लिया. अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथी मौके से फरार हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

अलवर का निवासी निकला चोर
जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र बाबूलाल बैरवा बताया है. जोकि 60 फीट रोड, अलवर का निवासी है. आपको बता दें कि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने के बाद पिटाई भी की. चौकीदार पूरन ने आरोप लगाया कि पकड़े जाने के दौरान सचिन ने उस पर हमला कर घायल कर दिया.

पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और NEB थाना को देने का प्रयास किया. लेकिन किसी के भी द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण उसे वहीं बांधकर रखा गया. शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया.

OLX ठगी में भी शामिल है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे के लिए छोटी-बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देता है. वह OLX ठगी के मामलों में भी शामिल है. पूछताछ में सचिन ने अपने साथियों के नाम भी बताए. जिसके बाद से पुलिस वसीम, असलम, पवन जाटव, सोनू, कालू, अकरम और तस्लीम की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है. मोहल्लेवासियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है और आरोप लगाया कि पहले भी उन्होंने एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author