SI भर्ती रद्द करने की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, सरकार और अभ्यर्थियों ने रखी अपनी बात

Rajasthan News: SI भर्ती रद्द करने की याचिका पर आज सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से 5 जुलाई को एप्लीकेशन पेश की गई थी. राज्य सरकार ने याचिका को ही खारिज करने की बात रखी है.

SI भर्ती रद्द करने की याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, सरकार और अभ्यर्थियों ने रखी अपनी बात
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: SI भर्ती रद्द करने की याचिका परआज सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से 5 जुलाई को एप्लीकेशन पेश की गई थी. राज्य सरकार ने याचिका को ही खारिज करने की बात रखी है. रिपोर्ट के आधार पर ही पिछली याचिका तैयार की गई थी. ऐसे में AG की सिफारिश के बाद में याचिका खारिज करने की मांग है.

पिछली सुनवाई में सरकार की ओर से निरस्त नहीं करने की बात कही गई. आज मामले में अन्य पक्षकारों को भी जवाब पेश करना है. ऐसे में अगर राज्य सरकार की याचिका पर पहले सुनवाई होती है. ऐसे में सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार याचिका खारिज कर वर्तमान रिपोर्ट के मुताबिक नए सिरे से याचिका दायर करने पर चर्चा हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

पिछली सुनवाई में सरकार कह चुकी है कि भर्ती को रद्द करना जल्दबाजी का फैसला होगा. सफल अभ्यर्थियों के वकील एडवोकेट तनवीर अहमद ने कहा कि हम राज्य सरकार की ओर से पेश की गई सब कमेटी की रिपोर्ट से सहमत है. ऐसे में जब सब कमेटी की रिपोर्ट ही नहीं मान रही की भर्ती रद्द होनी चाहिए, तो याचिका को किस आधार पर बरकरार रखा जा सकता है.

मामले में सफल अभ्यर्थियों की ओर से कोर्ट के समक्ष पेश कर जवाब दिया है. परीक्षा निरस्त करवाने वाले पक्ष के वकील ओपी सोलंकी बोले कि काउंटर करने जा रहे हैं. SI भर्ती के मामले में जांच केवल अभी तक 10 पर्सेंट हुई है. ऐसे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर अदालत के समक्ष अपनी बात रखेंगे.

अदालत में मामले में बहस के लिए पूरा समय मांगने कांकड़ तैयारी रहे हैं. सरकार की पहले मंशा कुछ और थी अब सरकार इसमें मैनेज हो चुकी है, वो चाह रहे हैं कि भर्ती को बचा लिया जाए. भर्ती की परतें खुलेगी तो कई फंस सकते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

REPORTER- Arun Vaishnav

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.