दिल में उतर रही PM मोदी के 'मन की बात', करीब 12 हजार बूथों पर कार्यक्रम

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात धीरे-धीरे बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता के दिल में उतर रही है. प्रदेश में अभी बीजेपी के करीब 12 हजार बूथों पर मन की बात सुनने की जानकारी सामने आई है.

दिल में उतर रही PM मोदी के 'मन की बात', करीब 12 हजार बूथों पर कार्यक्रम
Image Credit: PM Modi

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात धीरे-धीरे बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता के दिल में उतर रही है. प्रदेश में अभी बीजेपी के करीब 12 हजार बूथों पर मन की बात सुनने की जानकारी सामने आई है. अब अगले महीने इसे बढ़ाकर 25 हजार बूथों पर करने का टारगेट लिया गया है.

मन की बात सुनने वालों में प्रदेश में जयपुर का विद्याधर नगर अव्वल है. इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में ऐसे विषयों को उठाते हैं, जो आम आदमी से जुड़े होते हैं. ऐसे में देश के हर व्यक्ति के लिए सुनना जरूरी है.

Add Zee News as a Preferred Source

देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने जनता से बात करने के लिए मन की बात कार्यक्रम शुरू किया गया. अक्टूबर 2014 से मोदी ने हर महीने के अंतिम रविवार को आधा घंटे के लिए मन की बात शुरू की. इसे बाद से पीएम मोदी हर महीने अलग विषयों, प्रांतों, भाषा, रोजगार, स्टार्टअप या प्रमुख जगह, व्यक्ति तथा उल्लेखनीय कार्यों की बात बताकर उनसे प्रेरणा लेने की बात कहते हैं.

बीजेपी पार्टी की ओर से पीएम मोदी की मन की बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई प्रयास किए गए. इसमें पार्टी ने बूथ लेवल से लेकर थड़ी, चौपाल सहित अन्य जगहों पर सामूहिक रूप से मन की बात सुनने के निर्देश जारी किए जाते रहे.

कार्यक्रम के जुटाए जा रहे हैं आंकड़े

पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का फीड बैक लिया जा रहा है. कितनी जगह कार्यक्रम हुए और कितने लोग मन की बात सुन रहे हैं. पहले अलग अलग प्रकार से सूचनाएं संकलित की जा रही थी. पहले जिलों से सूचना आती थी, जो प्रदेश कार्यालय में फाइल होकर रह जाती थी. केंद्र तक नहीं पहुंच पाती थी. अब फीड बैक लेकर सरल एप पर अपलोड किया जा रहा है.

मन की बात सुनने के दौरान का फोटो लेकर उसे सरल एप पर अपलोड किया जा रहा है. इससे लगातार बूथ स्तर पर आंकडे़ बढ़ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि इसमें खामियां भी है. एक बूथ पर चार आदमी बिठाकर फोटो खींच सरल एप पर अपलोड किए जा रहे हैं.

मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारी

मन की बात सुनने के कार्यक्रम सरल एप पर अपलोड कराने की मॉनिटरिंग के लिए पदाधिकारी लगा दिए. सभी प्रदेश कार्यालयों में समन्वयक टोली तथा जिला और मंडल पर संयोजक तक नियुक्त किए गए हैं. राजस्थान में वर्ष 2014 से कई समन्वयक बदल गए, लेकिन प्रगति नहीं हुई.

अब सरल एप पर डाटा अपलोड करने में तेजी आई है. अक्टूबर 2014 से 2018 तक चंद्रशेखर इसके बाद चंपालाल रामावत, जगदीश देवासी, चंद्रकांता मेघवाल और महेंद्र जाटव जिम्मेदारी दी गई. अभी बीजेपी उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा और महेंद्र कुमावत काम संभाल रहे हैं. कार्यालय से फोन कर फीड बैक लिया जा रहा है.

प्रदेश में जयपुर और जयपुर का विद्याधर नगर अव्वल

सरल एप में पीएम मोदी के मन की बात का आंकड़ा अपलोड करने की रफ्तार बढ़ती जा रही है. इस साल जनवरी में मोदी के मन की बात के कार्यक्रम सिर्फ 600 ही अपलोड हो पाए थे. इसके बाद अप्रेल में 1800, मई में 2400 और जून में 4900 बूथों तक मन की बात सुनने और आकंड़ा अपलोड होना पहुंचा. इसके बाद जुलाई में यह आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 771 बूथों तक पहुंच चुका है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश समन्वयक टोली से इसे बढ़ाने पर चर्चा भी की. इस पर प्रदेश के 52 हजार बूथों में से 25 हजार बूथों पर मन की बात सुनने का टारगेट तय किया गया है. सरल एप पर लोड करने में पिछले महीने बांसवाड़ा सबसे आगे था. जुलाई में प्रदेश में जयपुर शहर पहले स्थान पर रहा, वहीं जयपुर में भी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र अव्वल रहा.

इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी लोगों के विकास और देश के विकास से संबंधित जानकारियों पर बात करते हैं. रोजगार, स्टार्टअप, कला संस्कृति, लोगों की उपलब्धियों पर बात करके लोगों को प्रेरित करने का काम कर रहे हैं. यह कार्यक्रम न केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि आमजन भी देख रहा है. इसमें बिना राजनीतिक भेदभाव के यह कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे. इसका प्रयास किया जा रहा है.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More