Rajasthan News: जयपुर में लूट की गुत्थी ने सबको चौंका दिया. जो खुद को पीड़ित बता रहा था, वही निकला मास्टरमाइंड! जालूपुरा थाना पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने अपने जीजा के ₹2.58 लाख हड़पने के लिए खुद ही लूट की साजिश रची थी. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जयपुर शहर के जालूपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज हुई एक लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, जिस व्यक्ति ने खुद को लूट का शिकार बताया था, वही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड निकला. उसने अपने ही पैसे हड़पने की साजिश रच डाली थी.
2 लाख 58 हजार रुपये लूट की रिपोर्ट कराई थी दर्ज
9 नवंबर को पीड़ित ने रिपोर्ट दी थी कि जब वह किशनपोल से अतुल ईएनटी पर पार्सल लेने जा रहा था, तभी SBI बैंक के सामने गोपीनाथ मार्ग पर दो बाइक सवार युवकों ने उसका बैग छीन लिया. बैग में 2 लाख 58 हजार रुपये नकद थे. शिकायतकर्ता ने बताया था कि वारदात के दौरान वह गिरकर बेहोश हो गया.
सीसीटीवी कैमरे खगालने से हुआ खुलासा
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. जांच में सामने आया कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर हेलमेट लगाकर पीड़ित का पीछा कर रहे थे, लेकिन वारदात का तरीका पुलिस को संदिग्ध लगा. इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल्स निकालीं, जिससे उसकी भूमिका पर शक गहराया.
पूछताछ में बार-बार बदल रहा था बयान
पूछताछ में वह बार-बार बयान बदलता रहा. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सच उगल दिया. आरोपी ने बताया कि उस पर भारी कर्ज था और वह अपने जीजा के पैसे हड़पना चाहता था. इसलिए उसने खुद अपनी लूट की साजिश रची.योजना के तहत उसने अपने दोस्त अनिमेश मीणा को साथ लिया और उसे आधे पैसे देने का लालच दिया. अनिमेश ने अपने साथी हरकेश मीणा उर्फ रामकेश मीणा के साथ बिना नंबर की बाइक पर दौसा से जयपुर आकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!