Conversion Bill 2025: राज्य सरकार की ओर से लाए जा रहे नए धर्मांतरण विधेयक को लेकर सियासी संग्राम छिड़ता नजर आ रहा है. धर्मांतरण के खिलाफ राज्य की भजनलाल सरकार नया कानून लाने जा रही है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Conversion Bill 2025: राज्य सरकार की ओर से लाए जा रहे नए धर्मांतरण विधेयक को लेकर सियासी संग्राम छिड़ता नजर आ रहा है. सत्तापक्ष बीजेपी के नेताओं ने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए धर्मांतरण के खिलाफ कठोर कानून लाया जाना जरूरी है. वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि यह मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है.
प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ राज्य की भजनलाल सरकार नया कानून लाने जा रही है. इसको लेकर कैबिनेट ने विधेयक के प्रारूप पर मुहर लगा दी है. अब यह विधेयक विधानसभा के इसी सत्र में पेश किया जाएगा. सदन के पटल पर विधेयक रखने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी में सियासी बहस शुरू हो गई है.
बीजेपी विधायक स्वामी बाल मुकुंदाचार्य ने कहा कि प्रलोभन या डरा धमका कर धर्मांतरण करा रहे हैं. हम लगातार इसके खिलाफ नए कानून की मांग कर रहे थे. पूरी दुनिया में सनातन की बात की जाती है, लेकिन वर्तमान में भारत में भी सनातन के खिलाफ स्थितियां उत्पन्न की जा रही हैं. इतिहास गवाह है कि सनातन ने कभी भी तलवार की नोंक या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का काम नहीं किया.
वहीं दूसरी ओर कई शक्तियां ऐसा काम करती हैं, जिन पर लगाम कसनी चाहिए. नियम कायदे होंगे तो हालात सुधरेंगे. इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि किसी को डरा धमकाकर हो रहे धर्मांतरण पर रोक अति आवश्यक है. अगर कोई सोच समझकर धर्म बदलता है, तो ये उचित है, लेकिन जबरन हो रहा है तो वो गलत है. सरकार जो बिल लेकर आ रही है उससे इस पर रोक लगेगी.
वहीं विपक्ष के एसआईआर पर विरोध को लेकर राठौड़ ने कहा कि वोटर लिस्ट में नये नाम जोड़े जाते हैं, कई बार जगह बदलने पर हटते हैं. कांग्रेस बेवजह इसे मुद्दा बना रही है. उन्होनें कहा कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को वोटर बनाना उचित है क्या.
यह भी पढ़ें- सवा घंटे तक हवा में ही घूमते रहे भजनलाल सरकार के मंत्री, बाद में सड़क मार्ग से पहुंचे डीग
संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण का सख्त कानून आने वाला है. यह जनता की आवाज है, जिसे लाएंगे. धर्मांतरण कानून को सदन में ध्वनिमत से पास करेंगे. दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि अभी कानून नहीं आया सदन में विधेयक पेश होने दो.
उन्होंने कहा कि कानून को लेकर ये मुद्दे से भटकाना चाहते हैं. टीकाराम जूली ने कहा कि इनके विधायक फूल सिंह के सवाल के जवाब में सरकार ने क्या उत्तर दिया था. पहले कहा था कि लव जिहाद के मामले नहीं है, फिर रोकने के लिए क्या कर हो, तो सरकार ने जवाब दिया था कि कानून लाएंगे. इस तरह बीजेपी सरकार का दोहरा चरित्र है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!