Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अलगोजा वादक रामनाथ चौधरी ने आज सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की. राजस्थान की लोकधुनों को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले रामनाथ चौधरी चाकसू क्षेत्र के गांव बाड़ा पदमपुरा निवासी हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अलगोजा वादक रामनाथ चौधरी ने आज सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मुलाकात की. राजस्थान की लोकधुनों को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले रामनाथ चौधरी चाकसू क्षेत्र के गांव बाड़ा पदमपुरा निवासी हैं. चौधरी ने अपनी कला, उपलब्धियों और जीवन संघर्ष से अवगत कराते हुए उन्होंने अपील की है कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाए.
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मुलाकात के दौरान राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के संकेत दिए. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि रामनाथ चौधरी कोई साधारण कलाकार नहीं हैं. चौधरी दुनिया के पहले ऐसे कलाकार हैं, जो नाक से अलगोजा बजाने की दुर्लभ कला में निपुण हैं और उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है.
अपनी 12 फीट लंबी ऐतिहासिक मूंछों, कच्ची घोड़ी नृत्य, परंपरागत वेशभूषा और अनूठे वादन से वे देश-विदेश में राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी हैं. रामनाथ चौधरी ने अपने कार्यों के दस्तावेज, पुरस्कारों की सूची और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दिए गए योगदान की जानकारी उपमुख्यमंत्री को सौंपी.
इस पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि "राजस्थान की लोक कलाएं हमारी आत्मा हैं और रामनाथ जैसे कलाकार हमारी पहचान... सरकार उनकी कला को देश के सर्वोच्च मंच तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार केंद्र को सिफारिश भेजेगी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लोककला क्षेत्र में पदक/सम्मान दिलाया जा सके.
साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रामनाथ चौधरी को राजस्थान सरकार द्वारा भी विशेष राज्य सम्मान दिया जाएगा. 12 फीट लंबी मूंछों और नाक से अलगोजा वादन में विश्व रिकॉर्ड, 668वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में "टर्टल" (कछुआ) और "वॉटर जर्नी" (2021) फिल्मों में मुख्य भूमिका रही.
अमेरिका के राष्ट्रपति से लेकर भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक के समक्ष कला प्रदर्शन, G-20, NCERT, पर्यटन विभाग और कई पुस्तकों, फिल्मों व पोस्टरों में उनका योगदान दर्ज. ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध पत्रिका "Get Lost" के कवर पेज पर स्थान, दूरदर्शन से लेकर अंतर्राष्ट्रीय चैनलों तक लोककला का वैश्विक प्रसार और देश-विदेश में इस कला का प्रदर्शन इत्यादि.
रामनाथ चौधरी की अद्भुत लोक कला और दस्तावेजों को देखकर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि रामनाथ चौधरी सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि राजस्थान की आत्मा के वाहक हैं. उनकी नाक से फूंक कर बजाई गई धुनों में राजस्थान की मिट्टी की गूंज सुनाई देती है. उनकी मुलाकात और सरकार का सकारात्मक रुख लोककलाओं को मुख्यधारा में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Damodar Raigar