नए साल का जश्न बना खौफनाक! जयपुर में रोड एक्सीडेंट में एक की मौत समेत सैकड़ों लोग हुए घायल

Rajasthan News: नववर्ष 2026 के जश्न के बाद जयपुर में सड़क हादसों के मामले बढ़े. एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे में 299 घायल पहुंचे, जिनमें 39 रोड एक्सीडेंट केस थे. 50 घायलों को भर्ती किया गया, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

नए साल का जश्न बना खौफनाक! जयपुर में रोड एक्सीडेंट में एक की मौत समेत सैकड़ों लोग हुए घायल
Image Credit: Jaipur Road Accidents

Jaipur News: नए साल के जश्न के बाद जयपुर की सड़कों पर हादसों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. जयपुर में नववर्ष 2026 के स्वागत में देर रात तक चले जश्न, तेज रफ्तार का कहर और लापरवाही से वाहन चलाने का असर सीधे यहां पर हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं के रूप में दिखाई दे रहा है. खासकर शराब के सेवन के बाद वाहन चलाने वालों की वजह से शहर में कई जगह हादसे हुए, जिसका दबाव जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पर साफ नजर आया.

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे के बाद से ही एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में एक्सीडेंट के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी. देर रात और सुबह तक घायलों को अस्पताल लाने का सिलसिला जारी रहा. अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सिर्फ रात 8 बजे के बाद ही करीब 120 एक्सीडेंट से जुड़े केस ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. पिछले 24 घंटों की बात करें तो कुल 299 घायल इलाज के लिए एसएमएस ट्रॉमा सेंटर लाए गए. इनमें सड़क हादसों के अलावा अन्य कारणों से घायल लोग भी शामिल थे. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने पूरी रात लगातार काम करते हुए सभी घायलों का इलाज किया. बढ़ते मरीजों के बीच स्वास्थ्यकर्मियों पर भी खासा दबाव देखा गया.

Add Zee News as a Preferred Source

इन 299 घायलों में से 50 लोगों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. वहीं 249 घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से कई घायलों की हालत में सुधार हुआ, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. आंकड़ों के मुताबिक, कुल 299 मामलों में से 39 केस सीधे तौर पर सड़क हादसों से जुड़े थे. इनमें से एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा नववर्ष के जश्न के दौरान हुई लापरवाही का दुखद परिणाम माना जा रहा है. बाकी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

अस्पताल सूत्रों का कहना है कि अधिकतर घायल दुपहिया वाहन चालक थे. कई मामलों में यह भी सामने आया कि लोग बिना हेलमेट और शराब के नशे में वाहन चला रहे थे. तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी हादसों की बड़ी वजह बनी. जयपुर पुलिस और प्रशासन ने नववर्ष से पहले और उसके दौरान लगातार लोगों से अपील की थी कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और गति सीमा का पालन करें. इसके बावजूद सामने आए ये आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. प्रशासन ने लोगों से फिर अपील की है कि जश्न के साथ-साथ अपनी और दूसरों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More