&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर के 38 जिलों में आज पटवार भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है. दो पारियों में आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा में प्रदेश के 38 जिलों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 1030 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पटवार भर्ती परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था व धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए इस बार कई बड़ी रियायत अभ्यर्थियों को दी गई है.
अभ्यर्थियों को दी गई है भारी छूट
प्रदेश में 3705 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस पटवार भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को कई बड़ी छूट इस बार दी गई है. कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश के 38 जिलों में दो पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को इस बार जनेऊ के साथ कड़ा कृपाण व पगड़ी भी पहनने के लिए परमिशन दी है. तो वहीं महिला अभ्यर्थियों को चयन बोर्ड ने मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा देने के लिए परमिशन दी है. पहली बार कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को इस तरह की छूट दी है. हालांकि चयन बोर्ड ने इस परीक्षा में भी जींस, ताबीज वह मेटल की अन्य वस्तुएं पहनकर परीक्षा में जाना अलाउड नहीं किया है.
मुख्य बातें
ताबीज और जींस पहन नहीं दे सकते हैं परीक्षा.
6 लाख 76 हजार अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत.
2 पारियों मे आयोजित परीक्षा.
जनेऊ कड़ा कृपान व पगड़ी परीक्षा मे अलाव.
कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष अलोक राज ने कहा.
3705 पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा.
पहली पारी के अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद नहीं लेजाने दिया जाएगा पेपर.
शाम तक या दूसरे दिन सुबह पेपर ऑनलाइन किया जाएगा अपलोड.
दूसरी पारी के अभ्यर्थी साथ ले जा पाएंगे पेपर.
जयपुर में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र
प्रदेश की 38 जिलों में आयोजित हो रही परीक्षा में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी राजधानी जयपुर में 134000 अभ्यर्थी 176 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं. तो वहीं सबसे कम परीक्षा केंद्र करौली व राजसमंद में बनाए गए हैं. दोनों जिलों में 7-7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां करौली में 6000 अभ्यर्थी व राजसमंद में 5000 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. प्रदेश के 38 जिलों में कल 6 लाख 76000 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं.
परिवहन विभाग ने भी की तैयारी
इन 6:45 लाख अभ्यर्थियों के लिए न सिर्फ कर्मचारी चयन बोर्ड बल्कि जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन शिक्षा विभाग तमाम सरकारी एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ लगी हुई हैं. परिवहन विभाग ने इन अभ्यर्थियों को प्रदेश में परीक्षा के लिए यात्रा करने के लिए निशुल्क यात्रा उपलब्ध करवाई है. वही कर्मचारी चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों की परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव करते हुए दो पारियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए पहली पारी के अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र साथ में ले जाना अलाउड नहीं किया. पहली पारी के अभ्यर्थियों का प्रश्न पत्र 24 घंटे बाद ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा, जबकि दूसरी पारी के अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र साथ में ले जाना अलाउड किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!